मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, 4-5 दिन और करना पड़ सकता है इंतजार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। सामान्यतः 15 जून तक प्रदेश में मानसून प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून फिलहाल महाराष्ट्र क्षेत्र में रुका हुआ है और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों का इंतजार कर रहा है।
भीषण गर्मी और उमस के बीच प्रदेशवासियों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 4 से 5 दिनों तक मध्य प्रदेश में व्यापक मानसूनी गतिविधियों की संभावना कम है। हालांकि, कुछ जिलों में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की चाल इस बार सामान्य से कुछ धीमी है, लेकिन इसके जल्द ही फिर से सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बनने वाली मौसमी प्रणालियां अनुकूल होते ही मानसून को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी।
“फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि परिस्थितियां अनुकूल होते ही मानसून मध्य प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ेगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी|”

Read Next
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
खंडवा
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश