लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओंकारेश्वर दौरा: सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम, 18-19 जून को करेंगी ज्योतिर्लिंग दर्शन

खंडवा/ओंकारेश्वर। भारत की राष्ट्रपति 18 और 19 जून को विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क एवं अलर्ट मोड पर हैं। इस दौरान भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

ऋषव गुप्ता - खंडवा कलेक्टरनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति 18 जून को भगवान ओंकारेश्वर एवं मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी तथा संध्या आरती में शामिल होंगी। धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत वे एनएचडीसी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम:-राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पूरे ओंकारेश्वर क्षेत्र को कड़े सुरक्षा घेरे में लिया गया है। मध्य प्रदेश पुलिस के साथ विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) एवं दिल्ली से पहुंची केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा कारणों से राष्ट्रपति की मंदिर यात्रा और दर्शन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक रहेगी। हालांकि निर्धारित समय के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था पुनः सामान्य रूप से संचालित की जाएगी।

कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश :- दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों, होटल संचालकों और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर ने नागरिकों और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ओंकारेश्वर नगरी में विशेष उत्साह का माहौल है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को सजाया जा रहा है तथा सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026