मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 मई को लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे..प्रदेश की कुल 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगी 36वीं किश्त…

खंडवा 11 मई 2026, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 36वीं किश्त जारी करेंगे। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी। “लाड़ली बहना योजना” महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मविश्वास और सम्मान का आधार बन चुकी है।
राशि 1,000 से बढ़कर 1,500 रूपये प्रतिमाह हुई
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रारंभ में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रूपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते थे। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1,250 रूपये प्रतिमाह किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में पुनः वृद्धि कर इसे 1,500 रूपये प्रतिमाह कर दिया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कम राशि प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी इस योजना के माध्यम से अतिरिक्त सहायता देकर कुल देय राशि सुनिश्चित की जा रही है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


