लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य वाहन रैली, शहर जयघोष से गूंजा

खंडवा। भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सर्व ब्राह्मण समाज, विश्व ब्राह्मण संघ एवं सर्व ब्राह्मण युवा परिषद के तत्वावधान में आयोजित ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा एवं महिलाएं शामिल हुईं।

 

रैली में रथ पर भगवान परशुरामजी का आदमकद छाया चित्र स्थापित किया गया था, जिसमें कथा वाचक परम पूज्य पं. श्री आशीपानंदजी महाराज विराजमान रहे। बाइक पर सवार महिलाएं और युवा हाथों में भगवा ध्वज लेकर “जय-जय परशुराम” के जयघोष के साथ पूरे मार्ग में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

 

यह वाहन रैली शाम 6 बजे बड़ाबम चौक से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन, घंटाघर, बांबे बाजार, निगम तिराहा, जलेबी चौक, शिवाजी चौक, लाल चौकी, एलआईजी कॉलोनी, मां नवचंडी मंदिर क्षेत्र और आनंद नगर होते हुए रामेश्वर कुंड स्थित भगवान परशुराम मंदिर पहुंची। यहां भगवान परशुरामजी की आरती के साथ यात्रा का समापन किया गया।

 

आयोजकों ने बताया कि ब्रह्मोत्सव के चौथे दिन रविवार को शाम 5 बजे उत्कृष्ट विद्यालय शिवाजी चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में बाबा परशुरामजी की झांकी, ओंकारेश्वर से आए नंदी महाराज एवं चलित हनुमानजी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

 

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री एवं चिराग मिश्रा ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।

 

रैली में तपन डोंगरे, अनिमेष जोशी, मनोज तिवारी, विशाल तिवारी, प्रशांत मिश्रा, लक्की पांडे, माधव झा, गोपाल दवे, कैलाश शर्मा, शिवा मेहता, प्रमोद खेड़े, आशीष शर्मा, संजय पाठक, बबलू चौबे, जुगलकिशोर शर्मा, धीरज शर्मा, अजय तिवारी, रमाकांत पांडे, दिव्यांश ओझा, सुभाष केशोरे, धीरेंद्र तिवारी, के.के. शर्मा, आदित्य मेहता, प्रतीक मिश्रा, नंदकिशोर मिश्रा, संदेश तिवारी, कौशल बरोले, संकेत जोशी, मुकुल पाठक, श्याम सुंदर मिश्रा, विपिन उपाध्याय, प्रबल दीक्षित, पवन गीते, अश्विन खेड़े, कान्हा चौरे, मयंक शर्मा, आरिन दुबे, असीम कुलकर्णी, अपूर्व उपाध्याय, रवि मिश्रा, भावेश शर्मा, प्रियांशु शर्मा सहित स्नेहा पाराशर, देवबाला शर्मा, ज्योति दुबे, किरण शर्मा, प्रियंवदा सोहनी, शिल्पा दुबे, संध्या मंडलोई, अर्चना जोशी, मोनिका शर्मा एवं मीनू दवे सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, कई महिला-पुरुष हिरासत में
June 10, 2026
खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026