लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

रामनगर पुलिस ने नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के चालीसगांव से किया दस्तयाब, परिवार को सौंपा

खंडवा, 12 अप्रैल 2026।

खंडवा जिले की रामनगर पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के चालीसगांव से दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी रामनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दिनांक 24 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली में सूचना दी थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। इस पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा लगातार अज्ञात आरोपी और नाबालिग की तलाश की जा रही थी, लेकिन प्रारंभ में कोई सफलता नहीं मिल सकी। इसके बावजूद पुलिस टीम लगातार प्रयास में जुटी रही।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेंद्र तारनेकर, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक प्रवीण आर्य के मार्गदर्शन में 12 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई।

चौकी प्रभारी रामनगर सहायक उप निरीक्षक नंदराम वासुरे, आरक्षक अनिल एवं महिला आरक्षक सुनीता की टीम महाराष्ट्र के चालीसगांव, जिला नासिक पहुंची, जहां से नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया।

पुलिस ने बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, कई महिला-पुरुष हिरासत में
June 10, 2026
खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026