लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: महिलाओं को जबरन दवाई पिलाने के आरोप पर नया मोड़, दूसरे पक्ष ने एसपी ऑफिस में दिया आवेदन

खंडवा। जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र में दो महिलाओं को जबरन दवाई पिलाने के आरोप वाले मामले में नया मोड़ आ गया है। करीब तीन दिन पहले दो महिलाओं ने जमीन विवाद को लेकर दूसरे पक्ष पर जबरन दवाई पिलाने का आरोप लगाया था। फिलहाल दोनों महिलाएं खंडवा के जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

अब इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी अपनी बात रखते हुए खंडवा एसपी कार्यालय में आवेदन दिया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

आवेदन में दूसरे पक्ष ने कहा है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं और जमीन विवाद को लेकर उन्हें बेवजह फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

गौरतलब है कि पिपलोद थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर दो महिलाओं ने आरोप लगाया था कि दूसरे पक्ष ने उन्हें जबरन दवाई पिला दी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। दोनों महिलाओं को उपचार के लिए खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है और दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : गेहूं से भरा ट्रक पलटा. ड्राइवर नें बताया अचानक ब्रेक हुआ फेल
June 9, 2026