संगठन द्वारा खंडवा विधायक को दिया गया लक्ष्य सदस्यता अभियान में पूर्ण हुआ,

शनिवार को सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में विधायक ने कई महिलाओं को बनाया सदस्य,
झुग्गी बस्ती क्षेत्र में पहुंचकर विधायक ने सुनी समस्याएं निराकरण का दिया आश्वासन,
खंडवा ।। भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित दल है, कार्यकर्ता ही भाजपा संगठन की पूंजी है,कार्यकर्ताओं की बदौलत जिले में लाखों की संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रयासों से सदस्य बनाए गए हैं, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा संगठन द्वारा सांसद,विधायक, महापौर अन्य जनप्रतिनिधियों को सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, दिए गए लक्ष्य को खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा पूर्ण किया गया एवं अभी भी उनकी सक्रियता से सदस्य बनाए जा रहे हैं, भाजपा के ‘संगठन पर्व’ सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त शनिवार को सिंधी कॉलोनी में कुशाभाऊ ठाकरे मंडल मे सदस्यता अभियान के संबंध में आयोजित बैठक में सहभागिता कर उपस्थित महिला व कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई एवं सदस्यता अभियान के तहत सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने सभी महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आइए, हम मिलकर भारत को एक मजबूत व सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए 8800002024 पर मिस्डकॉल कर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनें, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सिंधी कॉलोनी में सदस्यता अभियान के साथ समाज के अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी के निवास पर सभी वरिष्ठ जनों परिजनों से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं सिंधी कॉलोनी व झुग्गी बस्ती क्षेत्र में भ्रमण कर समस्याओं को जाना और निराकरण हेतु अधिकारियों से बात कर जल्द निराकरण के निर्देश दिए, इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे के साथ धर्मेंद्र बजाज, प्रवक्ता सुनील जैन,बलदेव सिंह मौर्य, संदेश गुप्ता , अशोक पटेल, मोहन दीवान, सुनील लालवानी आदि पार्टी पदाधिकारी , कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Read Next

दादाजी के भक्त जरूर देखें! गुरु पूर्णिमा से पहले महापौर अमृता यादव का बड़ा संदेश

खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर दादाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, निशान चढ़ाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

खंडवा:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, खंडवा में नगर निगम तिराहे पर मनाया जश्न

महादेवगढ़ के भव्य श्रावण आयोजन से पहले श्री दादाजी दरबार में निशान अर्पित, सफल आयोजन की प्रार्थना

खंडवा: देश के नाम अनोखी श्रद्धा! दादाजी महाराज के चरणों में निशान अर्पित करने पहुंचे श्रद्धालु
खंडवा खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत ग्यारहवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, हाट बाजार, बस स्टैंड मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।

खंडवा: देखिए कैसे पलट गया सोयाबीन की बोरियों से भरा वाहन | देशगांव हादसा

खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर तीन दिन बंद रहेंगी मांस की दुकानें, नगर निगम की टीम ने दुकानदारों से मांगा सहयोग
खंडवा देवशयनी एकादशी पर महिला मंडलों ने दादाजी महाराज को अर्पित किए निशान, 21 वर्षों से निभा रही परंपरा
खंडवा गुरुपूर्णिमा महोत्सव से पहले शहर की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, महापौर ने अधिकारियों को दिए अल्टीमेटम।