दीवाली की माय भारत थीम पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के एनएसएस के वॉलिंटियर्स सफाई के प्रति नागरिकों को करेंगे जागरूक

खण्डवा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खंडवा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के वॉलंटियर्स द्वारा युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की पहल *दीवाली विद माय भारत थीम* के अंतर्गत विभिन्न जागरुकता और सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त अभियान 27 से 29 अक्टूबर तक प्राचार्य डॉ गणेश प्रसाद दावरे के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशुतोष तिवारी के सहयोग से संचालित होंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में स्वच्छता, यातायात जागरुकता और सेवा भाव को बढ़ावा देना है, ताकि नागरिकों को एक सुरक्षित, स्वस्थ और आनंदमय दीपावली का अनुभव हो सकें। प्रमुख गतिविधियों में 27 अक्टूबर को स्वच्छता और जागरुकता अभियान चलाया गया। इसके तहत एनएसएस वॉलंटियर्स ने सूरजकुंड बस स्टैंड एवं इंदिरा चौक में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। 28 अक्टूबर को सेवा से सीखें अस्पताल कार्यक्रम के तहत चिकित्सालय में सेवा से सीखो विशेष कार्यक्रम के तहत वॉलंटियर्स मरीजों के साथ समय बिताएंगे।
सर्वप्रथम शपथ ग्रहण पश्चात् एक जन जागरूकता रैली निकाली गई तत्पश्चात नुक्कड़ सभा का आयोजन सूरजकुंड बस स्टैंड पर किया गया, जहां सभी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक जन जागरूकता गीत, नुक्कड़ नाटक और नारों के माध्यम से जनता को स्वच्छता ही सेवा, दीवाली विथ माय भारत का संदेश दिया। संस्था प्राचार्य डॉ गणेश प्रसाद दावरे ने बताया कि उक्त अभियान हेतु पूरे मध्य प्रदेश से युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केवल 16 इकाइयों का चयन किया गया, जिसमें से एक इकाई के रूप में प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस, खंडवा का चयन होना गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
Read Next
खंडवा मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की* *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
खंडवा पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
खंडवा चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
खंडवा 603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
खंडवा ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
खंडवा आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार

खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा