लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

पर्यटन विभाग की होमस्टे संबंधी योजनाओं हेतु ओंकारेश्वर में कार्यशाला 23 अक्टूबर को

खण्डवा 21 अक्टूबर 2024 – मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा खण्डवा जिले के पुनासा ब्लॉक के ओंकारेश्वर में होमस्टे योजनाओं के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। होमस्टे योजनाओं में पंजीकरण के माध्यम से गृह स्वामियों को अपने घर के अतिरिक्त कमरे, दूसरे रिक्त पड़े भवन, फार्म हॉउस एवं ग्राम के निवास को पंजीकृत करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है, जिससे अतिरिक्त आय प्राप्त होती है, साथ ही देश-विदेश के पर्यटकों से मिलने, संस्कृतियों के आदान-प्रदान करने के अवसर प्राप्त होते है। नोडल अधिकारी श्रीमति अंशु जावला ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश में पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, परम्पराओं एवं खानपान का अनुभव कराने एवं ठहरने के लिए स्वच्छ एवं आरामदायक आवास उपलब्ध कराने, निजी क्षेत्र की सहभागिता से आवासीय कक्षों की संख्या में वृद्धि करवाने एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करने हेतु रिस्पॉसिबल टूरिज्म मिशन अंतर्गत होमस्टे पंजीयन संबंधी 4 योजनाओं मध्यप्रदेश होमस्टे योजना 2010 (संशोधित 2018), मध्यप्रदेश बेड एण्ड ब्रेकफास्ट स्थापना (पंजीयन तथा नियमन) योजना 2019, मध्यप्रदेश ग्राम स्टे स्थापना (पंजीयन तथा नियमन) योजना 2019 एवं मध्यप्रदेश फार्मस्टे स्थापना (पंजीयन तथा नियमन) योजना 2019 को लागू किया गया है। नोडल अधिकारी श्रीमति अंशु जावला ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में होमस्टे की उपयोगिता एवं प्रासंगिकता को ध्यान में रखते हुए होमस्टे संबंधी योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने एवं निजी क्षेत्र के हितधारकों को योजना से जोड़कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नवीन अवसर प्रदान करने की दृष्टि से 23 अक्टूबर को एम.पी.टी. ओंकारेश्वर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में होमस्टे योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : 50 वर्ष पुरानी दुकान के खाली करने पर रो दिया दुकानदार
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान ,नरेंद्र मोदी झुकेन्दर मोदी हो गए है
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा: ‘जंगल है तो जीवन है’… कोरकू समाज उतरा सड़क पर, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
July 12, 2026