लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा के दलित -मुस्लिम नेता पर लगा आदिवासी युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप!पुलिस अधीक्षक से शिकायत. जनजातीय मंच नें कार्यवाही ना होने पर आंदोलन की चेतावनी..

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोप, फरियादी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

खंडवा। नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपए लेने और चार वर्षों तक टालमटोल करने का आरोप लगाते हुए फरियादी ने खंडवा पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।


फरियादी सुरेन्द्र पिता बारकु निवासी जुना पानी, तहसील जिला खंडवा ने अपने आवेदन में बताया कि वह किराना (दुकान) का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पहचान मीरा बाई (अब दिवंगत) के माध्यम से आरोपी से हुई थी। फरियादी के अनुसार आरोपी मोहम्मद शेख फरहाज़ पिता नामालूम, निवासी गणेश तलाई, तहसील व जिला खंडवा ने वर्ष 2021 में उसके काका के बेटे सखाराम को आबकारी विभाग में नौकरी लगवाने का दावा किया था। इसी के एवज में आरोपी ने ₹2 लाख की मांग की थी, जिसमें से फरियादी ने ₹1 लाख 10 हजार रुपए आरोपी को दिए।

आवेदन में उल्लेख है कि ₹65 हजार रुपए फोन-पे के माध्यम से तथा ₹45 हजार रुपए नगद दिए गए, लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो नौकरी लगी और न ही रुपए वापस किए गए। आरोपी द्वारा बार-बार “आज-कल में पैसे डाल दूंगा” जैसे बहाने बनाए जाते रहे।
फरियादी ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है और वह पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उसने उधार लेकर आरोपी को रुपए दिए थे, जिसके कारण अब उसे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। उधार देने वाले लोग भी लगातार दबाव बना रहे हैं।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि इस मामले को लेकर पूर्व में सिटी कोतवाली खंडवा में भी शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले बुलंद हैं।

फरियादी सुरेन्द्र ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर उसकी मेहनत की कमाई वापस दिलाई जाए तथा मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना की भरपाई कराई जाए।

वही इस मामले को लेकर भाजपा नेता अनीस अरझरे सहित जनजातीय संगठन द्वारा पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है.

इस संबंध में पुलिस का यह कहना है कि वह आवेदन पर जांच उपरांत वैधानिक कार्रवाई करेगी ऐसा आश्वासन दिया गया है.

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026