लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मां के स्वागत को आतुर शहरवासी, आकर्षक विद्युत सज्जा से सजे पंडाल

नवरात्रि पर्व के दौरान आकर्षक प्रतिमाओं के साथ धार्मिक प्रसंग पर आधारित आकर्षक झांकियां का आनंद भी लेंगे श्रद्धालु,
खंडवा। श्राद्ध पक्ष समाप्त होते ही गुरुवार से शहर में नवरात्रि उत्सव के दौरान जहां माता मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ेगी वहीं स्थाई झांकियां भी भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। शहर में दो दर्जन से ज्यादा सार्वजनिक मंडपों में मां दुर्गा की विशाल प्रतिमाएं विराजित की जाएंगी। इसके साथ जगह-जगह बनाई जा रही झांकियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शहर में नवरात्रि उत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। जगह-जगह भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं वहीं उनमें रंग बिरंगी विद्युत सच्जा भी की जा रही है। विभिन्न कलाकार मां दुर्गा की छोटी हो या बड़ी प्रतिमाओं को आकर्षक रंगों से सजा रहे हैं।  नौ दिवसीय नवदुर्गा महोत्सव में जहां शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थायी झांकियों का निर्माण किया जा रहा है वहीं खंडवा में स्थानों पर भव्य गरबों का भी आयोजन आयोजित होगा। श्रद्धालु जहां प्राचीन तुुलजा भवानी माता मंदिर के साथ ही नवचंडी धाम, शीतला माता, जूना राम मंदिर तुलजा भवानी माता मंदिर, चामुंडा माता मंदिर,संतोषी माता मंदिर मैं दर्शन करने पहुंचेंगे वहीं अस्थाई रूप से  अनेक स्थानों पर माता जी की बड़ी अलग-अलग रूपों में प्रतिमाएं विराजमान की जा रही है,धार्मिक दृष्टि पर आधारित आकर्षक झांकियां भी  बनाई गई है जहां श्रद्धालु माताजी के दर्शन के साथ झांकी का भी आनंद लेंगे, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष  भी
शहर के जेपीबी क्लब उत्सव समिति नवरात्र उत्सव के दौरान  सबसे अलग हटकर इस वर्ष 28 फीट ऊंची माता की कलात्मक संस्कृति अनुरूप प्रतिमा विराजमान की जाएगी,वही झांकी में इस बार रामायण प्रसंग पर आधारित राम रावण युद्ध की आकर्षक झांकी को अंतिम रूप दिया जा रहा है, झाकी झांकी में राम द्वारा रावण का वध हनुमान जी के कंधों पर राम लक्ष्मण के साथ ही अयोध्या मैं भगवान श्री राम की प्रतिमा के दर्शन श्रद्धालु करेंगें, मुख्यद्वार पर भव्य एलईडी स्क्रीन के साथ 50 से अधिक डिस्को लाईट्स की सहायता से भव्य व आकर्षक स्टेज तैयार किया जा रहा है, शहर के सियाराम चौक पर पश्चिम बंगाल के कलाकार 25 फ़ीट ऊंची मूर्ति तैयार कर रहे हैं। खण्डवा शहर मां दुर्गा की अगवानी के लिए तैयार दिखाई दे रहा है। वहीं घंटाघर चौक नवयुवक मंडल द्वारा इस वर्ष भी सिंहासन पर बैठी माताजी  की स्थापना की जा रही है। यहां विगत 25 वर्षों से नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। इंदिरा चौक पर भी मां वैष्णो दरबार की आकर्षक झांकी इस बार श्रद्धालुओं का मन मोह लेगी  स्वामी नारायण नगर स्थित नारायण वाटिका में भी नवरात्र पर्व के दौरान स्थाई झांकी का भव्य निर्माण किया जा रहा है। शहर के टपाल चौक, भगत सिंह वार्ड गणेश मंदिर, कहारवाडी, झमराल मोहल्ला शहीद कई स्थानों पर  माता जी को विराजमान करने की तैयारी अंतिम चरण में है, बालाजी ग्रुप एवं केसरिया ग्रुप द्वारा बड़े गरबे आयोजन की भी तैयारी चल रही है,
नवरात्रि पर्व के दौरान पारिवारिक माहौल में होगा केसरिया गरबा का आयोजन,
खंडवा। केसरिया गरबा द्वारा एक संयुक्त बैठक  आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उदे्श्य भारतीय संस्कृति के अनुरूप गरबा आयोजित करने को लेकर हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारतीय पारंपरिक वेशभूषा मैं गरबे होंगें, प्रवेश के समय सभी को तिलक लगाया जाएंगा, प्रवेश के समय आधार कार्ड भी दिखाना अनिवार्य होगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि केसरिया गरबा 5 से 11 अक्टूबर तक बीपीएस ग्राउंउ में आयोजित होगा,
 रश्मि परिसर में केसरिया गरबा महोत्सव द्वारा आयोजित बैठक में शहर के गरबा क्लास, गरबा ड्रेस संचालक, महिला संगठन, विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल, हिंदु जागरण मंच और जय बजरंग सेना की संयुक्त बठक हुई। जिसमें  संगठन के अनिमेश जोशी, अदित्य मेहता, आशीष मिततल, मयूर वैद्य, मनीष जी ने महिला सुरक्षा एवं गरबा आयोजन में भारतीय संस्कृति का ध्यान रखने को लेकर अपनी बात रखी। कई महिला संगठनों ने गरबा आयोजन को लेकर अपनी-अपनी बात रखी। उन्होंने कहा हमारा विरोध गरबा को लेकर नहीं है। हम महिला सुरक्षा और जो भी आयोजन हो वह भारतीय संस्कृति के अनुरूप  होना चाहिए। केसरिया गरबा ने हमेशा इन बातों को ध्यान में रखा है। आयोजक गोल्डन ग्रुप के रितेश कपूर ने बताया केसरिया गरबा में विगत 5 सालों से लगातार भारतीय संस्कृति का ध्यान रखते हुए आयोजन हो रहा है। यहां प्रवेश के लिए आधार कार्ड लाना होगा। प्रवेश केवल फैमिली को दिया जाएंगा। प्रवेश के समय सभी को तिलक लगाकर प्रवेश दिया जाएंगा। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गरबा पांडाल में भी गोल्डन महिला ग्रुप पूरे समय निगरानी रखेंगी। पूरे ग्रांउड में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी निगरानी होंगी।  हर जगह केसरिया गरबा की सुरक्षा टीम जगह-जगह चेकिंग अभियान करते रहेंगी,विशमास्टर इवेंट्स के और आशीष जायसवाल ने बताया केसरिया गरबा का आयोजन 5 से 11 अक्टूबर तक रखा गया है। केसरिया गरबा के मुख्य प्रायोजक होटल शुभआंरभ और सहप्रायोजक धानुका है। जिसमें हर दिन एक गरबा टीम विशेष प्रस्तुति देंगी। जिसको नगद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह महापौर अमृता अमर यादव और विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा दिया जाएंगा। 9 अक्टूबर को महिलाओं को समर्पित किया गया है। इस दिन पिंक ड्रेस कोड के साथ पूरा पांडाल भी पिंक कलर से सजाया जाएंगा। इसी प्रकार 11 अक्टूबर को केसरिया डे के रूप में मनाया जाएंगा। जिस दिन पूरा पांडाल भगवामय होगा। यहां प्रवेश के लिए इंट्री पास सभी स्पांसर के यहां से वितरण प्रारंभ हो चुका है। इस दौरान बैठक में श्याम कपूर, श्रीमती रिंकु राठौर दीदी, जितेश कपूर, नितेश कपूर राहुल बाथम, आयुष लाड,,प्रांजल कोटवाले सहित गोल्डन ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : करोड़ों की लागत से बना अंडर ब्रिज बना मुसीबत, 2 फीट पानी में डूबा रास्ता।
September 17, 2026
खंडवा
खंडवा में ऋषि पंचमी को लेकर महिलाओं ने किया व्रत. परिवार की सुख समृद्धि के लिए की कामना।
September 17, 2026
खंडवा
खंडवा : करोड़ों की लागत से बना अंडर ब्रिज बना मुसीबत, 2 फीट पानी में डूबा रास्ता।
September 17, 2026
खंडवा
‘‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस की तैयारी, खंडवा से 10 हजार लोग जाएंगे इंदौर. बड़ी तैयारी
September 16, 2026
खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026