Monday, August 18, 2025
27 °c
Khandwa
  • ख़बर भेजें
  • संपर्क
  • लॉगिन
Anti Corruption and Crime Update
  • मुख्यप्रष्ठ
  • क्राइम
  • खंडवा
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • ई-पेपर
  • लाइव चैनल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • क्राइम
  • खंडवा
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • ई-पेपर
  • लाइव चैनल
No Result
View All Result
Anti Corruption and Crime Update
E-Paper
  • मुख्यप्रष्ठ
  • खंडवा
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • क्राइम
  • ई-पेपर
  • लाइव चैनल
  • ख़बर भेजें
  • संपर्क
  • लॉगिन

बीजेपी के सदस्य बनो नहीं तो गोली… ‘दिग्गी राजा’ के बयान पर भड़क गए एमपी के मंत्री, पूर्व सीएम को दे दी नसीहत

Anoop Kumar Khurana by Anoop Kumar Khurana
September 29, 2024
in मध्य प्रदेश
0 0
0
SHARES
3
VIEWS
WhatsappTelegramShare on FacebookShare on TwitterLinkedinPinterest

मध्य प्रदेश के मक्सी में हुए हिंसा पर अब राजनीति शुरू हो गई है। दिग्विजय सिंह ने पहले बीजेपी पर आरोप लगाया था कि सदस्यता अभियान के चलते यह सब हुआ है। अब उनके आरोप पर मंत्री इंदर सिंह परमार ने पलटवार किया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह को नसीहत दी है।

  • दिग्विजय सिंह ने मक्सी विवाद पर जताया शोक
  • विवाद को बीजेपी के सदस्यता अभियान से जोड़ा
  • मंत्री इंदर सिंह ने दिग्विजय सिंह पर किया पलटवार
  • परमार ने कहा दिग्विजय झूठ बोलते हैं

शाजापुर: मध्य प्रदेश के मक्सी में हुए विवाद पर राजनीति बढ़ती जा रही है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह जानबूझकर हर विवाद को हिंदू मुस्लिम करना चाहते हैं।दरअसल, दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मक्सी आए थे। वे मक्सी में हुए विवाद में मृत अमजद के घर पहुंचकर शोक जताया था। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र पटेल सहित अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाया था। विवाद को भाजपा सदस्यता अभियान से जोड़कर दिग्विजय ने कहा था कि भाजपा के सदस्य बनो नहीं तो गोली खाओ।

मंत्री ने दिग्विजय सिंह को दी नसीहत

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर मंत्री इंदर सिंह परमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को पहले उन लोगों की पृष्ठभूमि के बारे में जानना चाहिए। वह दो ग्रुप के आपस का विवाद है। भाजपा जबरदस्ती किसी को भी सदस्य बनाने के पक्ष में नहीं है, ना ही ऐसा हो रहा है। मक्सी में भी ऐसा नहीं हुआ है। भारतीय जनता पार्टी का पूरे देश में सदस्यता अभियान चल रहा है।

दिग्विजय सिंह को बताया झूठा

परमार ने कहा कि दिग्विजय सिंह जानबूझकर हर विवाद को हिंदू मुस्लिम करना चाहते हैं। यह उनका हमेशा नेचर रहा है, लेकिन मैं समझता हूं कि जनता अब समझ चुकी है कि दिग्विजय सिंह जहां भी जाते हैं, वहां झूठ का ही सहारा लेते हैं। बता दें कि मक्सी में बुधवार की रात को दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ था, जिसमें अमजद नाम के एक युवक की मौत हुई थी। विवाद में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल भी हुए थे। विवाद के बाद मक्सी में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। मामले में पुलिस ने अब तक चार लोगों पर चार केस दर्ज किया है।

 

SendShareShareTweetSharePin
Previous Post

Hassan Nasrallah: मिल गया हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह का शव, शरीर पर हमले का निशान नहीं; फिर कैसे हुई मौत?

Next Post

Ujjain News: महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने का हुआ खुलासा! मामले में नप गए TI और SI

Related News

क्राइम

खंडवा बाल संप्रेषण गृह के अधीक्षक को लोकायुक्त ने ₹4000 की रिश्वत लेते हुए किया रंगे हाथों गिरफ्तार…

August 12, 2025
3.1k
खंडवा

प्रसून जोशी एवं संजय लीला भंसाली को मिलेगा राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान* *संस्कृति विभाग ने वर्ष-2024 एवं 2025 के 8 राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की

August 8, 2025
22
क्राइम

तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में महिला की गर्दन पर हथियार रखकर बदमाशों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम.भड़के लोग पहुंचे थाने

August 8, 2025
37
खंडवा

श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग द्वारा “ई-आराधना” सेवा का हुआ शुभारंभ भक्तगण देश-विदेश में कहीं से भी श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में पूजन बुक कर हो सकेंगे लाइव सम्मिलित…

May 24, 2025
112
क्राइम

मर्डर – बड़े बोरगांव में कनपटी पर गोली मारकर हत्या.खंडवा पुलिस जांच में जुटी

May 24, 2025
4.6k
खंडवा

खंडवा – नर्मदा पाइपलाइन फोड़ी तो होगी 2 साल की जेल,मध्यप्रदेश सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट..प्रदेशभर में लागू होगी व्यवस्था..

November 27, 2024
99

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

New Delhi, India
Monday, August 18, 2025
Mist
31 ° c
66%
3.6mh
%
39 c 29 c
Wed
39 c 29 c
Thu
 
 
 
 
 
 

आपका बहुमूल्य मत

This poll has ended (since 1 year).

अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के रूप में कौन सा चेहरा पसंद करना चाहेंगे?

ACACU.. अकाकु … दरअसल एंटी करप्शन एंड क्राइम अपडेट समाचार पत्र डिजिटल वर्जन है । सभी डिजिटल फॉर्मेट पर उपलब्ध है.. समाचार पत्र का ई-पेपर वर्जन भी मौजूद है।अखबार की खबरें भी आप डिजिटल पढ़ सकते हैं। अखबार की कॉपी भी घर मंगा सकते हैं । ACACU डिजिटल पर सभी खबरें एक ही जगह पढ़ने, देखने के लिए प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं ।

  • मर्डर – बड़े बोरगांव में कनपटी पर गोली मारकर हत्या.खंडवा पुलिस जांच में जुटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खंडवा बाल संप्रेषण गृह के अधीक्षक को लोकायुक्त ने ₹4000 की रिश्वत लेते हुए किया रंगे हाथों गिरफ्तार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
0 4 4 3 3 6
Users Today : 66
Total Users : 44336
Views Today : 149
Total views : 97848
Who's Online : 0
Server Time : 2025-08-17
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Anti Corruption and Crime Update © 2024, All Rights Reserved.
Design & Developed by SMC Web Solution - 8770359358.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • खंडवा
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • क्राइम
  • ई-पेपर
  • लाइव चैनल
  • ख़बर भेजें
  • संपर्क
  • लॉगिन

Anti Corruption and Crime Update © 2024, All Rights Reserved.
Design & Developed by SMC Web Solution - 8770359358.