लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ऐसा लगता है मौत…’, गाजा की तरह ईरान को पाट देगा इजरायल? भारतीयों ने सुनाई आपबीती

इजरायल के इंतकाम से दुनिया वाकिफ है. ईरान ने इजरायल पर मिसाइल दागी तो तेल अवीव और अन्य शहरों में रह रहे भारतीयों की टेंशन बढ़ गई है. हालांकि भारतीय छात्र फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन उनका डर बढ़ रहा है क्योंकि तनाव बढ़ता ही जा रहा है.

 

इजरायल-ईरान के बीच तनाव चरम पर है. ईरान ने इजरायल पर मिसाइल अटैक किया, जिसके जवाब में इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा, ‘ईरान को इसका अंजाम भुगतना होगा’. दुनिया ये बात जानती है कि इजरायल अपने कमिटमेंट का कितना पक्का है. ऐसे में इजरायल में मौजूद भारतीय डरे और सहमे हैं. क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं.

इजरायल में बसे भारतीयों के लिए एडवायजरी जारी हो चुकी है. सभी को संभलकर रहने की सलाह दी गई है. नौकरी कर रहे लोग हों या पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स सभी डर और दहशत में हैं. बताते चलें कि पश्चिम बंगाल (West Bengal), केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत भारत के कई राज्यों के बच्चे वहां पढ़ाई कर रहे हैं. ग्राउंड जीरो से हजारों किलोमीटर दूर मौजूद उनके परिजन यहां भारत में परेशान है. 

गाजा की तरह ईरान को पाट देगा इजरायल

तेल अवीव और अन्य शहरों पर ईरान के मिसाइल हमलों ने इज़राइल में कई भारतीय श्रमिकों और छात्रों को गहराई से चिंतित कर दिया है. उनकी चिंता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है, उनका कहना है कि फिलहाल तो वो सुरक्षित हैं, लेकिन उनके मन में दहशत बढ़ गई है, क्योंकि तनाव खत्म होने के आसार दूर-दूर तक नहीं है. उन्हें ये भी लग रहा है कि इजराइल गाजा को पाट द

हालांकि, अधिकांश इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द होने के कारण, उनकी अपनी कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं. ऐसे में ये लोग विदेश मंत्रालय से सेफ एक्जिट (Safe Exit) यानी वहां से अपनी वापसी सुनिश्चित करने के लिए गुहार लगा रहे हैं.

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘तेलअवीव की Bar-Ilan University यूनिवर्सिटी के छात्र और कोलकाता के नीलाब्ज रॉय चौधरी का कहना है कि वहां के हालात दिन-ब-दिन डरावने होते जा रहे हैं. तेलंगाना के एक छात्र ने कहा कि हालात बहुत विकट हैं, ऐसी परेशानी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी, यहां तक कि हमास के हमले के बाद भी उन्हें उतना डर नहीं लगा था जितना अब लग रहा है.

सफ़ेद और हाइफ़ा जैसे उत्तरी शहर भारी प्रभावित हुए हैं, सीमावर्ती गांवों को खाली कराया गया है. लगातार सायरन बजने के कारण निवासियों को घंटों बंकरों में रहना पड़ रहा है. तेल अवीव जिले के रामत गान इलाके में तेलंगाना के लगभग 600 से 700 लोग रहते हैं. लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजराइल के हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई के डर से कुछ लोग पिछले महीने भारत लौट आए थे, लेकिन कई लोग वहीं रह गए. अब वो भी फौरन लौटना चाहते हैं.

छात्रों का कहना है कि भारतीय दूतावास ने सतर्क रहने और स्थानीय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है. एयर इंडिया ने पहले ही तेल अवीव (इजराइल) के लिए अपनी उड़ानें अगली सूचना तक स्थगित कर दी हैं.

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
August 16, 2026
देश
झारखंड में भर्ती परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी, 20 अगस्त को CM आवास घेरने की चेतावनी
August 16, 2026
देश
भारत-जर्मनी के बीच करीब 70 हजार करोड़ की पनडुब्बी डील की तैयारी, जल्द हो सकती है अहम बैठक
August 16, 2026
देश
बंगाल में कांग्रेस नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या, कार से लौटते समय वारदात
August 16, 2026
देश
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, दो अधिकारी घायल
August 16, 2026
देश
ACACU खंडवा: स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी—युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान
August 15, 2026
देश
ACACU खंडवा: भारत का विज़न 2047 और हमारे युवा—ज्ञान, कौशल और नवाचार से राष्ट्र निर्माण की ओर
August 14, 2026
देश
युवाओं के लिए साइबर सुरक्षा बनी बड़ी जिम्मेदारी, डिजिटल दुनिया में सतर्कता जरूरी
August 11, 2026
देश
UPI को लेकर सरकार का बड़ा बयान, आम यूजर्स के लिए भुगतान सेवा रहेगी मुफ्त
August 9, 2026
देश
पीएम मोदी से अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की फोन पर बातचीत, भारत-अमेरिका संबंधों पर हुई चर्चा
August 9, 2026