लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

यह है देश का अनोखा गांव, यहां किसी भी घर में नहीं बनता खाना; जानिए 500 लोग कैसे करते हैं गुजारा?

पूरे गांव का खाना एक ही रसोई में बने ऐसा उदाहरण बहुत कम मिलता है। मगर गुजरात के एक गांव ने ऐसा ही कर दिखाया है। यहां किसी भी घर में खाना नहीं बनता है। सभी लोगों का खाना गांव के सामुदायिक रसोई में बनता है। ग्रामीण खाना खाने के बहाने एक जगह पर जुटते हैं। न केवल खाना खाते हैं बल्कि अपना दुख-सुख भी बांटते हैं।

 

  1. सामुदायिक रसोई पर बनता है गांव का खाना।
  2. हर महीने 2000 रुपये करना पड़ता है भुगतान।
  3. खाने के बहाने बुजुर्गों में अकेलापन हो रहा दूर

 

गुजरात में देश का एक अनोखा गांव है। इस गांव में किसी घर में खाना नहीं बनता है। खास बात यह है कि इस गांव में बुजुर्गों की संख्या भी काफी है। पहले इस गांव में 1100 लोगों की आबादी थी। मगर नौकरी पेशा के चक्कर में लोगों ने पलायन किया। अब यहां महज 500 लोग रहते हैं। मगर पूरे देश में यह गांव एक अद्भुत उदाहरण बना है। आइए जानते हैं गुजरात के इस गांव की कहानी।

गुजरात के मेहसाणा जिले में पड़ता है अनोखा गांव चंदनकी। इस गांव के किसी भी घर में खाना नहीं बनाया जाता है। गांव में एक सामुदायिक रसोई है। यहीं पर पूरे गांव का खाना बनता है। खाने के बहाने गांव के लोग यही पर जुटते हैं। एक-दूसरे से मिलते और बातें करते हैं। इस सामुदायिक रसोई की वजह से बुजुर्गों में अकेलापन दूर करने में काफी हद तक मदद मिली है।

2000 रुपये महीने की फीस

ग्रामीणों का खाना किराये के रसोइयां तैयार करते हैं। इन्हें हर महीने 11 हजार रुपये का वेतन दिया जाता है। वहीं खाने के बदले ग्रामीण दो हजार रुपये मासिक भुगतान करते हैं। ग्रामीणों को खाना वातानुकूलित हॉल में परोसा जाता है। सामुदायिक रसोई को बनाने में गांव के सरपंच पूनमभाई पटेल का अहम योगदान रहा है। आज इस गांव की सामुदायिक रसोई को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

 

खाने में क्या-क्या मिलता है?

समुदाय रसोई के एसी हॉल में एक साथ 35-40 लोगों के भोजन करने की व्यवस्था है। दोपहर के भोजन में दाल, चावल, चपाती, सब्जी और मिठाई दी जाती है। रात में खिचड़ी-कढ़ी, भाकरी-रोटी-सब्जी, मेथी गोटा, ढोकला और इडली-सांभर की व्यवस्था होती है। चंदनकी गांव के करीब 300 परिवार अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में बसे हैं।

 

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
कल्याण से समृद्धि की ओर: VB-G RAM G कानून ग्रामीण अर्थव्यवस्था को देगा नई दिशा
May 16, 2026
देश
लिखकर रखा था 4 विकेट लूंगा…’ प्रफुल हिंगे ने कर दिखाया कमाल, वैभव के लिए बिछाया जाल
April 14, 2026
देश
₹20 हजार सैलरी की मांग पर अड़े कर्मचारी, फैक्ट्रियों में काम ठप
April 14, 2026
देश
समंदर में चीन कितना पावरफुल? होर्मुज को लेकर चीन-अमेरिका आमने-सामने
April 14, 2026
देश
US Vs Iran: रोज डूबेंगे ₹4000 करोड़? होर्मुज पर तनाव से ईरान की अर्थव्यवस्था पर बड़ा खतरा
April 14, 2026
देश
हाईकमान नाराज़, अपने ही हुए बागी… आखिर क्यों सिद्धारमैया को हटाना पड़ा अपना राजनीतिक सचिव?
April 14, 2026
देश
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई घायल, हमले के बाद स्वास्थ्य को लेकर सस्पेंस बरकरार
April 11, 2026
देश
US-Iran Peace Talks: शांति वार्ता से पहले रे डेलियो की चेतावनी, बोले—‘अभी अंतिम लड़ाई बाकी’
April 11, 2026
देश
इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता: जेडी वेंस की टीम और ईरानी डेलिगेशन की मीटिंग का टाइम अपडेट
April 11, 2026
देश
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फैन बने विराट कोहली, मैच के बाद दिया खास गिफ्ट
April 11, 2026