लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मध्याह्न भोजन के नए मेन्यू का स्वागत, लेकिन महिला समूहों का भुगतान कब? बकाया राशि को लेकर उठाई आवाज।

खंडवा मध्य प्रदेश शासन द्वारा मध्याह्न भोजन योजना में स्थानीय और पारंपरिक पौष्टिक व्यंजनों को शामिल करने के फैसले का महिला स्वयं सहायता समूह संगठन ने स्वागत किया है। हालांकि, संगठन ने समूह संचालकों और महिला रसोइयों की समस्याओं को लेकर शासन के सामने कई मांगें रखी हैं।

महिला स्वयं सहायता समूह संगठन मध्य प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया मनोहर बैरागी ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में महिला समूह संचालकों और रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए उनके श्रम का सम्मान करते हुए उचित मानदेय, समय पर भुगतान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

वहीं, संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं खंडवा की श्रीमती शोभा सरदार सिंह तोमर ने बताया कि जिले में सितंबर माह से मध्याह्न भोजन की कुकिंग कॉस्ट और रसोइयों का मानदेय बकाया है। वहीं, आंगनवाड़ी केंद्रों में अगस्त माह से टीएचआर पैकेट का वितरण कराने के बावजूद स्वयं सहायता समूहों को भुगतान नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं होने से समूह संचालक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। महिलाएं कर्ज लेकर योजनाओं का संचालन करने को मजबूर हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बिना भुगतान के समूह कब तक योजना संचालित कर पाएंगे?

संगठन ने शासन से मांग की है कि मध्याह्न भोजन और आंगनवाड़ी के लंबित भुगतान के साथ रसोइयों का बकाया मानदेय तत्काल जारी किया जाए। महंगाई को देखते हुए भोजन की लागत और रसोइयों का मानदेय भी बढ़ाया जाए। इसके अलावा रसोइयों को 12 महीने का भुगतान, बीमा, पेंशन और उचित सेवा सुरक्षा देने की मांग की गई है।

श्रीमती शोभा सरदार सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका निराकरण कराने की अपील की है। साथ ही भोपाल में महिला स्वयं सहायता समूहों की महापंचायत बुलाकर उनकी समस्याएं सुनने की मांग भी उठाई है।

*संगठन का कहना है कि बच्चों को पौष्टिक भोजन देने वाली महिलाओं को भी समय पर भुगतान, आर्थिक सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
घर: बच्चे का पहला विद्यालय जिम्मेदार बच्चों के निर्माण में माता-पिता की भूमिका लेखक: मुश्ताक उल हक अहमद सिकंदर
November 19, 2026
देश
रक्तदाताओं की भागीदारी से सफल हुआ 63वां शिविर, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने समाज से की सेवा की अपील
October 28, 2026
देश
समान नागरिक संहिता: न्याय, समानता और गरिमा पर केंद्रित हो बहस
October 21, 2026
देश
विभाजनकारी प्रवृत्तियों के मुकाबले सामाजिक स्थिरता का निर्माण, आपसी सद्भाव और एकता पर जोर..
October 12, 2026
देश
भारत-ईरान संबंधों में नए दौर की दस्तक, BRICS और चाबहार से बढ़ेंगे सहयोग के अवसर
October 3, 2026
देश
प्रधानमंत्री विकास योजना : कौशल से अवसर तक, अल्पसंख्यक समुदायों के लिए नए अवसरों की राह
September 12, 2026
देश
भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
August 16, 2026
देश
झारखंड में भर्ती परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी, 20 अगस्त को CM आवास घेरने की चेतावनी
August 16, 2026
देश
भारत-जर्मनी के बीच करीब 70 हजार करोड़ की पनडुब्बी डील की तैयारी, जल्द हो सकती है अहम बैठक
August 16, 2026
देश
बंगाल में कांग्रेस नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या, कार से लौटते समय वारदात
August 16, 2026