*खंडवा के गुलमोहर से स्विफ्ट डिजायर कार चोरी करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली की टीम ने पकड़ा…
गुलमोहर कालोनी खंडवा एवं थाना परिसर से कार चोरी करने
वाले आरोपीगण गिरफ्तार **
** आरोपीगण से कार किमती 1 लाख 40 हजार रूपये की जप्त **
दिनांक 02.09.2024 को प्रेमेश पिता श्यामसुन्दर अग्रवाल उम्र 35 साल निवासी 21/ए, गुलमोहर कालोनी खंडवा का मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 01.09.24 को दोपहर 12.00 बजे मेरे पिताजी के नाम दर्ज कार स्वीफ्ट डिजायर वीडीआई कमांक MP-12-CA-7371 को मेरे घर के सामने खड़ी की थी। रात करिबन 10.00 बजे अपने घर के पास वापस आया खाना खाकर सो गया था। दिनांक 02.09.24 को सुबह करीबन 07.30 बजे मैंने देखा तो मेरी कार नही थी। कार को आस-पास तलाश किया नहीं मिली। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली खंडवा पर अपराध क्रमांक 521/24 धारा 303(2) भा.न्या.सं. की अज्ञात आरोपी के विरूध्द कायम कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना में लावारिस हालात में कार MP-12-CA-7371 को दिनांक 05.09.24 को जप्त कर थाने परिसर में खडी की थी। जो दिनांक 15.09.24 को दोपहर 1 बजे कार को थाना परिसर में देखा तो नही दिखी। जिस पर थाने एवं यातायात थाने के सीसीटीव्ही कैमरों को देखते दिनांक 13.09.2024 को रात्रि में 00.34 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति कार को चुराकर ले गया। जिस पर थाना कोतवाली खंडवा पर अपराध क्रमांक 536/24 धारा 303 (2) भा.न्या.सं. की अज्ञात आरोपी के विरूध्द कायम किया गया है। शहर में लगातार हो रही कार एवं वाहन चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री महेन्द्र तारणेंकर के निर्देशानुसार, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अरविंद सिंह तोमर के दिशा निर्देशनुसार, निरीक्षक अशोक सिंह चौहान थाना प्रभारी कोतवाली खंडवा के नेतृत्व में थाना कोतवाली खंडवा पर टीम का गठन किया गया। घटना स्थल के आस पास के सी.सी.टी. व्ही. फुटेज चैक किये गये। एवं आस पास के व्यक्तियों से पूछताछ की गई। फुटेज में एक संदीग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा। जिसकी तलाश एवं पतारसी करने हेतु मुखबीर तंत्र सक्रिय किये गये। मुखबीर द्वारा बताया की सीसीटीव्ही फुटेज में दिखाई दे रहा व्यक्ति पंधाना रोड़ खंडवा तरफ घुम रहा है। मुखबीर की सुचना पर विशवास करते टीम द्वारा पंधाना रोड़ खंडवा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। जिनका नाम पता पुछते उसने अपना नाम जिशान उर्फ शबाब पिता सफिक खान उम्र 24 साल निवासी सेक्टर नम्बर 01. गुलमोहर कालोनी खंडवा का होना बताया। जिससे कार चोरी के संबंध में पूछताछ करते बताया की दिनांक 01.09.2024 को रात्रि में मैं एवं मेरा दोस्त तौहिद पिता अतीक खान निवासी ग्राम बड़ियातुला खंडवा के साथ गुलमोहर कालोनी पानी की टंकी के पास 1 कार की चाबी मिली, मैंने कार की चाबी की बटन दबाकर देखा तो पानी की टंकी के पास रोड़ पर खड़ी स्वीफट डिजायर कार कमांक MP-12-CA-7371 थी। मैंने फिर मैं व मेरा दोस्त तौहिद वहां से चाबी लेकर चले गये एवं फिर रात्रि में सुनसान होने पर मैंने एवं तौहिद ने कार चुराकर ले जाकर नागचुन रोड़ राहत नगर के सामने कर खड़ी कर दी। एवं कार की आगे एवं पिछे की नम्बर प्लेट को तोड़कर फेंक दी। और वहां से कार की चाबी लेकर चले गये। बाद दो दिने बाद राहत नगर में कार जाकर देखा तो कार नही मिली। लोगों से पूछताछ में मालूम पड़ा की कार को पुलिस उठाकर ले गई है। फिर हमने शहर के तीनों थानों में जाकर देखा तो कार थाना कोतवाली खंडवा के परिसर में खडी थी। उक्त कार को हम दिनांक 12/13.09.2024 की रात में कार को स्टार्ट कर चुराकर ले जाकर, जंगल में कार को छुपा दिया है। एवं चाबी भी वही छुपा दी है। पूछताछ पर बताये गये तौहिद पिता अतीक खान उम्र 19 साल निवासी ग्राम बड़ियातुला खंडवा को हिरासत में लेकर, उक्त दोनो ने कार को जंगल से स्वीफट डिजायर कार कमांक MP-12-CA-7371 एवं कार की चाबी जप्त कर, दोनो आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है। जो दोनो आरोपीगण वर्तमान जिला जेल खंड़वा में निरूध्द है।
नाम आरोपी :- 1. जिशान उर्फ शबाब पिता सफिक खान उम्र 24 साल निवासी सेक्टर नम्बर 01, गुलमोहर कालोनी खंडवा
2. तौहिद पिता अतीक खान उम्र 19 साल निवासी ग्राम बड़ियातुला, थाना मोघट रोड खंडवा
जप्त मश्रुका :- स्वीफट डिजायर कार कमांक MP-12-CA-7371 एवं कार की चाबी किमती 1 लाख, 40 हजार रूपये।
आराधिक रिकार्ड :- 1. जिशान उर्फ शबाब पिता सफिक खान उम्र 24 साल निवासी सेक्टर नम्बर 01, गुलमोहर कालोनी खंडवा के विरूध्द थाना कोतवाली खंडवा पर छेडछाड का अपराध दर्ज है।
विशेष योगदान :- आर. 601 अनिल वछाने का अज्ञात आरोपी तलाश एवं पतारसी करने में विशेष योगदान।
उक्त चोरी की घटना में आरोपी को गिरफ्तार करने में एवं मालश्रुका जप्त करने में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोंक सिंह चौहान थाना कोतवाली खंडवा, उनि. अरूण पाटील, सउनि. जितेन्द्र तिवारी, प्र. आर. 222 अमित यादव, प्र. आर. 79 लतेशपाल सिंह तोमर, आरक्षक 601 अनिल वछाने, आरक्षक 708 अरविंद सिंह तोमर एवं प्र. आर. जितेन्द्र राठौर सायबर सेल खंड़वा का योगदान सराहनीय रहा है।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
क्राइम 