लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

केक भेजकर किया प्रपोज, मना करने पर भी करता रहा पीछा और परेशान… आखिरकार खंडवा न्यायालय ने सुनाई सजा

खंडवा। महिला का पीछा कर उसे लगातार परेशान करने वाले आरोपी को आखिरकार न्यायालय ने सजा सुनाई है। माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती वैशाली चौरसिया, खंडवा की अदालत ने आरोपी शुभम पिता राजाराम मोरे (उम्र 28 वर्ष), निवासी जैन कॉलोनी, ग्राम छैगांवमाखन, जिला खंडवा को दोषी ठहराते हुए धारा 78 बीएनएस के तहत 1 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी एडीपीओ श्री भुरालाल बास्कले द्वारा की गई।

मामले में अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी श्री हरिप्रसाद बांके ने बताया कि 19 जून 2025 को पीड़िता के जन्मदिन पर आरोपी ने अपरिचित बच्चों के माध्यम से उसके घर केक भिजवाकर उसे प्रपोज किया था। जब पीड़िता ने शादी से इनकार किया, तब भी आरोपी नहीं माना और लगातार उसका पीछा करता रहा।

आरोपी मार्च माह से ही पीड़िता के घर के आसपास मंडराता, उसकी गतिविधियों पर नजर रखता और जहां भी वह जाती उसका पीछा करता था। पीड़िता ने पहले परिवार के माध्यम से समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।

आखिरकार पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पूरी कर मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई गई।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : खेत से केबल चोरी करने वाले दो चोर धनगाँव पुलिस गिरफ्त में
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं को लेकर पटवारी संगठन ने दिया ज्ञापन
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा : फिर कलेक्ट्रेट पहुंचा टावर के विरोध का मामला
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में चला बुलडोजर, गौशाला सहित 3 मकान तोड़े
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा: गोवंश को लेकर बजरंग दल ने दिया ज्ञापन
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा : पंजीयन में नहीं बिके गेहूं.एड़ी चोटी का लगा लिया जोर कलेक्टर को शिकायत
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा : कलेक्टर साहब फैसला हो नहीं रहा!तारीख नजदीक आ गई है मैं बड़ा परेशान हूं
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा : घंटाघर ठेले वालों ने प्रशासन से लगाई राहत देने की गुहार
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा : कलेक्टर साहब मेरे गांव का स्कूल कभी भी गिर सकता है!हो सकता है बड़ा हादसा!सरपंच बोली
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा : कलेक्टर साहब बच्चे से लेकर बड़े हो गए! दाढ़ी के बाल हो गए सफेद..कब मिलेगा हमें पानी
May 26, 2026