लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: कलेक्टर ने गांवों का किया निरीक्षण, जल संरचनाओं और योजनाओं पर दिए अहम निर्देश

खंडवा जिले में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने शुक्रवार को पंधाना विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा भी मौजूद रहे।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने ग्राम आरूद में पुराने तालाब का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए तालाब के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने पटवारी को भूमि सीमांकन और उपयंत्री को तालाब की फेंसिंग, पिचिंग व विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे भी उपस्थित रहीं।

इसके बाद कलेक्टर ने पंचायत भवन में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ टीकाकरण कराने वाली बालिकाओं से संवाद किया और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

ग्राम बाघमला में कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पिपलोद खास में जल संचय जनभागीदारी अभियान के तहत बनाए गए जल संरक्षण ढांचों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने इन कार्यों के फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी जांची।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने ग्राम रूधी में आबना नदी पर बने चेकडेम का भी निरीक्षण किया और उसकी स्थिति के अनुसार मरम्मत व नवीनीकरण कार्य कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाएगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा:ग्राम भीलखेड़ी को मिली बड़ी सौगात, अब गांव में ही होगा अंतिम संस्कार…
November 29, 2026
खंडवा
खंडवा में जल संरक्षण कार्यशाला, राजेंद्र सिंह और चेतन सोलंकी ने दिया जागरूकता का संदेश…
November 29, 2026
खंडवा
खंडवा:आनंद नगर में पैदल जा रहे व्यक्ति को फोर व्हीलर ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज जारी..
November 29, 2026
खंडवा
देखें खंडवा में कहां हुआ मर्डर? कोतवाली पुलिस किसकी कर रही तलाश..?
November 29, 2026
खंडवा
खंडवा :डायल 112 ने घायल अज्ञात व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल, पिपलोद पुलिस की सराहनीय पहल…
November 29, 2026
खंडवा
खंडवा:जिला पंचायत सदस्य के समर्थन में उतरे खंडवा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जमकर कर रहे प्रचार!
November 29, 2026
खंडवा
खंडवा : देखें कहां मची जवान युवक की मौत पर चीख पुकार.!
November 29, 2026
खंडवा
खंडवा : रिटायर्ड नौसेना कैप्टन की साइकिल से नर्मदा परिक्रमा, नशामुक्ति का संदेश
November 29, 2026
खंडवा
खंडवा: मांजे की चपेट में आने से मासूम बच्चा हुआ गंभीर घायल… भड़के लोग.. एकत्रित होकर पहुंचे थाने..
November 29, 2026
खंडवा
खंडवा:12 दिन बाद लौटीं विधायक कंचन तनवे, जरूरतमंद को दी ₹7 हजार की मदद#Khandwa
November 29, 2026