लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

महाराष्ट्र भाजपा ने 99 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की:

डिप्टी CM फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम, प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे

मुम्बई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को बीजेपी ने 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से टिकट दिया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर विधानसभा से उतारा गया है।

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को कोलाबा से और नितेश राणे को कंकावली से टिकट मिला है। नार्वेकर शिवसेना और NCP विधायकों की सदस्यता खत्म नहीं करने को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। नितेश राणे मुस्लिम विरोधी बयानों को लेकर अभी विवादों में हैं।

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 20 नवंबर को ही नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। इसके प्रत्याशी का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

2024 लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में INDIA गठबंधन को 30 और NDA को 17 सीटें मिलीं।। इनमें BJP को 9, शिवसेना को 7 और NCP को सिर्फ 1 सीट मिली। भाजपा को 23 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 लोकसभा चुनाव से NDA को 41 सीटें मिली थीं। 2014 में यह आंकड़ा 42 था। यानी आधे से भी कम।

2024 लोकसभा चुनाव के हिसाब से भाजपा 60 सीटों के आसपास सिमट जाएगी। विपक्षी गठबंधन के एक सर्वे में राज्य की 288 सीटों पर MVA यानी महाविकास अघाड़ी को 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा के लिए मराठा आंदोलन सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अलावा शिवसेना और NCP में तोड़फोड़ के बाद उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ लोगों की सिम्पैथी है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर बढ़ते उग्रवाद का खतरा, जिनेवा में विशेषज्ञों ने जताई चिंता
July 23, 2026
देश
उग्रवाद और परमाणु जोखिम: क्या पाकिस्तान एशिया में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बन रहा खतरा?
July 23, 2026
देश
पाकिस्तान का परमाणु शस्त्रागार और कट्टरपंथ का साया: रेने नाबा की नई किताब ने छेड़ी वैश्विक सुरक्षा पर बहस
July 18, 2026
देश
IND vs ENG: जो रूट की शानदार पारी से इंग्लैंड की वापसी, भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से की बराबर
July 17, 2026
देश
भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ की लॉन्चिंग की तैयारी तेज, अंतरिक्ष क्षेत्र में बनेगा नया इतिहास
July 17, 2026
देश
NEET UG 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट जारी, अब मेडिकल एडमिशन की काउंसलिंग की तैयारी शुरू
July 17, 2026
देश
राम मंदिर चंदा विवाद: क्या हैं आरोप, कहां तक पहुंची जांच और क्या कहता है ट्रस्ट?
June 19, 2026
देश
NEET UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: अफवाहों से रहें सावधान, 21 जून को ही होगी परीक्षा
June 18, 2026
खंडवा
राष्ट्रपति ने की विधायक कंचन मुकेश तनवे के नवाचार की सराहना, शैक्षणिक सामग्री से बना बुके बना आकर्षण का केंद्र
June 18, 2026
देश
कल्याण से समृद्धि की ओर: VB-G RAM G कानून ग्रामीण अर्थव्यवस्था को देगा नई दिशा
May 16, 2026