लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मध्य प्रदेश: ‘गरबों-नवरात्री मेले में न जाएं मुस्लिम बहनें-युवा..,’ किस शहर के काजी ने की ये अपील, लेटर वायरल

रतलाम शहर के काजी ने लेटर जारी किया है. जारी होते ही यह लेटर वायरल हो गया. इस लेटर में उन्होंने मुस्लिम समुदाए के युवाओं, युवतियों और महिलाओं से अपील

रतलाम. मध्य प्रदेश में गरबा महोत्सव को लेकर माहौल गरमाया हुआ है. इंदौर, भोपाल और खंडवा के बाद अब रतलाम से बड़ी खबर है. रतलाम के शहर काजी का एक लेटर अचानक सुर्खियों में आ गया है. इस लेटर में शहर काजी मौलवी सय्यद अहमद अली ने मुस्लिम नौजवान और मां-बहनों से अपील की है कि वे गरबा देखने और नवरात्रि मेलों में न जाएं. उनकी दलील है कि माहौल बहुत गर्म चल रहा है. उन्होंने लोगों के अपील की है कि वे घरों में ही रहें. इस तरह के उत्सव उनके धर्म में जायज नहीं माने जाते. उनका कहना है कि उनकी अपील का समाज स्वागत कर रहा है. इससे पहले रतलाम में दुकान के बाहर दुकानदार का नाम लिखने के मामले ने तूल पकड़ लिया था.

रतलाम के शहर काजी मौलवी सय्यद अहमद अली ने पत्र में लिखा, ‘तमाम रतलाम की मुस्लिम अवाम से पुरखुलूस गुजारिश है कि मुस्लिम नौजवान, मुस्लिम मां और उम्मत की बाहया बेटियां नवरात्रि पर्व पर न ही मेले में जाएं और न ही गरबे देखने जाएं. वक्त और हालात को मद्देनजर रखते हुए अपने घरों में रहें. बाजार, मेलों में घूमना दीन-ए-इस्लाम में जायज नहीं है. लिहाजा, ऐसे गैर दीनी मामलात से सख्ती से बचा जाए.’

शहर काजी ने कही ये बात
शहर काजी मौलवी सय्यद अहमद अली ने कहा कि नवरात्रि और गरबे को लेकर जो बाहर से बयान आ रहे हैं, वे ठीक नहीं हैं. इसलिए ये बेहतर है कि महिलाएं-बहनें-युवा घर पर ही रहें. वे घरों में ही इबादत करें और रोजे रखें. कई लोगों ने इस तरह के फरमान भी जारी किए हैं कि विशेष समुदाए का कोई आएगा तो उसे उत्सव में घुसने नहीं देंगे. इस तरह के विवादों में पड़ने से अच्छा है कि हम सभी घरों में रहें. हमने अपने धर्म के मुहर्रम में भी महिलाओं से बाहर न जाने की अपील की थी. कई बार देखने में आ गया है कि बेअदबी हो जाती है, फिर विवाद हो जाता है

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026