लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा ACACU अपडेट – घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को 06 माह का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को 06 माह का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती ज्योतिसिंह टेकाम द्वारा निर्णय पारित करते हुए आरोपी दीपक तंवर पिता कोमल उर्फ कमल तंवर, उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम डिगरिश, थाना पदमनगर, जिला खण्डवा, को धारा 451 भादवि में 06 माह का सश्रम कारावास एवं 1000/-रूपये अर्थदण्ड एवं धारा 323 भादवि में 01 माह का सश्रम कारावास एवं 500-500/-रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अभियोजन की ओर से मामले की पैरवी सहा० जिला लोक अभियोजन अधिकारी, श्री भूरालाल बास्कले द्वारा किया गया।

अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी श्री हरिप्रसाद बांके, ए०डी०पी०ओ० द्वारा बताया गया कि. दिनांक 24.07.2021 के दोपहर करीबन 02:00 बजे, वह उसकी लड़की शिवानी अपने घर में थे और उसका छोटा लड़का विष्णु मोबाईल चला रहा था। उसी समय उसका रिश्तेदार दीपक पिता कमल शराब पीकर चोरी करने की नियत से घर में आया। फरियादी ने बोला कि उनके घर में क्यों आए इसी बात पर से दीपक उसे मां-बहन की नंगी नंगी गालियां देने से मना किया तो दीपक ने उसके साथ झूमाझटकी कर पीठ पर नाखून से नचोड़ दिया। उसकी लड़की शिवानी व लड़का विष्णु बीच-बचाव करने लगे तो दीपक घर के बाहर निकलकर गली में उन्हें नंगी नंगी गालियां देकर अपने घर जाने लगा। फरियादी का लड़का विष्णु उसके पिता कैलाश को बुलाने जाने लगा तो दीपक ने विष्णु को बायें हाथ पर कलाई के पास पत्थर मार दिया जिससे विष्णु को अंदुरूनी चोट लगी। घटना नानुबाई व आकाश ने देखी और बीच-बचाव किया। उसके पति कैलाश ने दीपक को पकड़ा तो दीपक ने उसके साथ भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा उनकों जान से मारने की धमकी देकर बाला की आज तो बच गये किसी दिन जान से खत्म कर देंगा। उक्त घटना की रिपोर्ट फरियादी ने अपने लड़के विष्णु व पति कैलाश के साथ जाकर थाना पदमनगर में दर्ज कराई। अभियुक्त को गिरफतार किया गया। पुलिस ने अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026