खंडवा : जूनी इंदौर लाइन पर रिलायंस पट्रोल पंप के पास थार का एक्सीडेंट.. महिला घायल.. डायल 112 से भिजवाया गया हॉस्पिटल..
खंडवा। शहर की जूनी इंदौर लाइन पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक थार वाहन का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में वाहन सवार एक महिला घायल हो गई, जिसे डायल 112 की मदद से तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
बताया जा रहा है कि गाड़ी में पूरा परिवार सवार था, जिसमें एक पुरुष और दो मासूम बच्चे भी शामिल थे। दुर्घटना के बाद बच्चों की चीख-पुकार से मौके पर मौजूद लोगों का दिल दहल गया।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मदद की और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायल महिला को प्राथमिक सहायता देते हुए अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में महिला को अंदरूनी चोटें आई हैं, जबकि अन्य सदस्यों को हल्की चोटें बताई जा रही हैं। जैसा की जानकारी मिली गाड़ी का स्टेरिंग फेल होना बताया गया.
Read Next






खंडवा
खंडवा