लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

जनपद पंचायत खंडवा के पुराने भवन को तोड़ने पर आपत्ति, उपाध्यक्ष मदन तिरोले ने कलेक्टर को लिखा पत्र

जनपद पंचायत खंडवा के पुराने भवन को तोड़ने पर आपत्ति, उपाध्यक्ष मदन तिरोले ने कलेक्टर को लिखा पत्र

 

खंडवा। जनपद पंचायत खंडवा के वर्तमान भवन को तोड़कर नए भवन निर्माण की प्रस्तावित कार्रवाई पर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष मदन तिरोले ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कलेक्टर खंडवा को पत्र सौंपा है। पत्र में पुराने भवन को डिस्मेंटल करने के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की गई है।

दिनांक 26 फरवरी 2026 को लिखे गए पत्र में उपाध्यक्ष ने उल्लेख किया है कि जनपद पंचायत खंडवा का वर्तमान भवन जर्जर स्थिति में नहीं है, बल्कि अच्छी स्थिति में है। पिछले दो वर्षों में भवन के मरम्मत कार्य पर लगभग 15 से 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। ऐसी स्थिति में भवन को तोड़ना उचित नहीं बताया गया है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि प्रस्तावित स्थल पर नए भवन के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं है। भवन निर्माण के बाद पार्किंग एवं आवागमन की समस्या उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है, जिससे ग्रामीणजन को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

मदन तिरोले ने सुझाव दिया है कि यदि नया भवन बनाया जाना आवश्यक हो तो उसे खंडवा शहरी क्षेत्र के बजाय समीपस्थ ग्राम नहालदा की सीमा में उपलब्ध शासकीय भूमि पर बनाया जाए, जिससे जनहित सुरक्षित रह सके।

इसके अतिरिक्त पत्र में आगामी वर्ष पंचायत चुनाव का हवाला देते हुए कहा गया है कि भवन निर्माण में लगभग 2 से 3 वर्ष का समय लग सकता है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया के दौरान भवन उपलब्ध न होने से जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

अंत में उपाध्यक्ष ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान भवन को यथावत रखते हुए नए भवन के निर्माण के संबंध में उचित निर्णय लिया जाए।

यह पत्र सामने आने के बाद जनपद पंचायत भवन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : करियर काउंसलिंग को लेकर कल आखिरी दिन
June 6, 2026
खंडवा
खंडवा प्रशासन सख्त! WhatsApp, Facebook और रैली-धरनों पर नई पाबंदियां
June 6, 2026
खंडवा
खंडवा : स्पीड ब्रेकर से बच्चा उछाल कर गिरा गंभीर अवस्था में कराया गया जिला हॉस्पिटल भर्ती
June 6, 2026
खंडवा
दादाजी धाम के भव्य मंदिर के लिए मकराना पहुंची समिति, कलेक्टर-सांसद व कई सदस्य कर रहे मार्बल का चयन
June 6, 2026
खंडवा
सिंहस्थ-2028 की तैयारियां शुरू! खंडवा पुलिस का 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न
June 6, 2026
खंडवा
खंडवा क्राइम बुलेटिन: पेचकस से जानलेवा हमला,चोरी,सट्टा और धोखाधड़ी के मामले | 05 जून 2026
June 6, 2026
खंडवा
खंडवा में कल कई इलाकों में रहेगी बिजली बंद | जानिए आपके क्षेत्र में कब होगा पावर कट
June 6, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस का बड़ा एक्शन: 142 आरोपी गिरफ्तार, 80 गुंडे-बदमाश चेक
June 6, 2026
खंडवा
घाटाखेड़ी में चक्का जाम: सड़क पर मिट्टी के ढेरों से परेशान ग्रामीणों ने रोका यातायात, पुलिस ने संभाला मोर्चा
June 6, 2026
खंडवा
खंडवा : पानी कम आया तो भड़के ग्रामीण! नल-जल योजना कर्मचारी को पीटने का आरोप
June 6, 2026