लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा के सिंगोट में गैस सिलेंडर को लेकर हंगामा, सप्लाई में देरी और जबरन सामान बेचने के आरोप

खंडवा के सिंगोट में गैस सिलेंडर को लेकर हंगामा, सप्लाई में देरी और जबरन सामान बेचने के आरोप

खंडवा, मध्य प्रदेश |

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगोट गांव में गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी को लेकर जमकर हंगामा हो गया। गैस एजेंसी के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक पर गंभीर आरोप लगाए।

 

ग्राहकों का कहना है कि सिलेंडर बुक करने के बाद भी 30 से 45 दिनों तक गैस की टंकी नहीं मिल रही है। इतना ही नहीं, जब लोग सिलेंडर लेने एजेंसी पहुंचते हैं तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।

 

आरोप यह भी है कि गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर के साथ पाइप खरीदना अनिवार्य किया जा रहा है, जिससे लोगों में और अधिक नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि चाहे पंधाना हो, खंडवा हो या सिंगोट—हर जगह यही स्थिति बनी हुई है।

 

सरकार और प्रशासन जहां गैस की पर्याप्त उपलब्धता के दावे कर रहे हैं, वहीं जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। लोगों को घंटों लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिसमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

 

ग्रामीणों ने बताया कि मजदूरी छोड़कर लाइन में लगना उनकी मजबूरी बन गई है, बावजूद इसके उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। एजेंसी पर किसी तरह की व्यवस्था नहीं होने से अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।

 

इस पूरे मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

 

नोट: इस खबर से जुड़ा वीडियो भी देखा जा सकता है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026