लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

पी एम कृषि सिंचाई योजना के तहत पूर्व में निर्मित जल संरचनाओं की मरम्मत कराई जाएगी

खण्डवा 26 मार्च 2026, जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं सतत विकास को सुदृढ़ आधार प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अभियान शुरू किया गया है। गत 19 मार्च से शुरू हुआ यह अभियान 30 जून 2026 तक जारी रहेगा। इस वर्ष अभियान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-वाटरशेड विकास के कार्यों को भी शामिल किया गया है। वाटरशेड विकास 2.0 के अंतर्गत कंटूर ट्रेंच, गेबियन संरचनाएं, खेत-तालाब, स्टॉप डैम, चेक डैम, तालाब, रिचार्ज शाफ्ट जैसी संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों के माध्यम से वर्षा जल का अधिकतम संचयन, भू-जल पुनर्भरण, मृदा संरक्षण एवं जल उपलब्धता में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी। इससे किसानों को सिंचाई सुविधा में विस्तार एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्तग हो सकेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-वाटरशेड विकास 1.0 के अंतर्गत पूर्व में निर्मित स्टॉप डैम एवं चेक डैम की मरम्मत एवं नवीनीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। इससे न केवल इन संरचनाओं की कार्यक्षमता पुनर्स्थापित होगी, बल्कि जल संरक्षण के पूर्व प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : 50 वर्ष पुरानी दुकान के खाली करने पर रो दिया दुकानदार
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान ,नरेंद्र मोदी झुकेन्दर मोदी हो गए है
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा: ‘जंगल है तो जीवन है’… कोरकू समाज उतरा सड़क पर, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
July 12, 2026