लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

पीथमपुर में 850 करोड़ के निवेश से दो अत्याधुनिक औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ, सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार

भोपाल/उज्जैन, 20 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में प्रताप ग्रुप की 850 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित दो अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों कॉर्सिस इंडस्ट्रीज और वाल्टर्स टेक्नोलॉजीज का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता के नए दौर में आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश भी इस विकास यात्रा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नई औद्योगिक इकाइयों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीथमपुर में शुरू हुई दोनों इकाइयां उच्च तकनीक आधारित विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को मजबूत करेंगी।

ऑप्टिकल फाइबर और लिथियम बैटरी जैसी आधुनिक तकनीक से जुड़ी इन इकाइयों में युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जर्मन तकनीक के सहयोग से स्थापित ये संयंत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक और उत्पादन क्षमता के केंद्र के रूप में विकसित होंगे।

सरकार दे रही उद्योगों को हरसंभव सहयोग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार निवेश के साथ रोजगार बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। रोजगार उपलब्ध कराने वाली औद्योगिक इकाइयों के लिए प्रति श्रमिक 5 हजार रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा बिजली, पानी, सड़क और अन्य आवश्यक अधोसंरचनाएं उपलब्ध कराने पर भी सरकार का विशेष जोर है।

ऑप्टिकल फाइबर प्लांट से 300 रोजगार

प्रताप ग्रुप के अनुसार पीथमपुर के प्लॉट नंबर 98 पर कॉर्सिस इंडस्ट्रीज द्वारा करीब 8,067 वर्गमीटर क्षेत्र में अत्याधुनिक ऑप्टिकल फाइबर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया गया है। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 5.5 मिलियन फाइबर किलोमीटर है। संयंत्र से करीब 300 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।

यहां निर्मित ऑप्टिकल फाइबर का उपयोग ब्रॉडबैंड, 5जी नेटवर्क, एफटीटीएच, डेटा सेंटर, स्मार्ट सिटी, रक्षा और अन्य रणनीतिक संचार अवसंरचनाओं में किया जाएगा।

बैटरी प्लांट में इंडस्ट्री 4.0 तकनीक

वाल्टर्स टेक्नोलॉजीज का संयंत्र करीब 20,505 वर्गमीटर क्षेत्र में स्थापित किया गया है। इसकी उत्पादन क्षमता 3 GWh है और इससे करीब 250 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।

संयंत्र में इंडस्ट्री 4.0 आधारित ऑटोमेशन और रोबोटिक असेंबली लाइन का उपयोग किया गया है। यह प्लांट रिन्युएबल एनर्जी इंटीग्रेशन तथा कमर्शियल और इंडस्ट्रियल एप्लीकेशंस के लिए बैटरी स्टोरेज समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पीथमपुर में बैटरी स्टोरेज प्लांट और ऑप्टिकल फाइबर निर्माण इकाई का शुभारंभ मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि दोनों इकाइयां भारत के बदलते औद्योगिक परिदृश्य और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक हैं। बैटरी स्टोरेज प्लांट ग्रीन एनर्जी की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा, जबकि ऑप्टिकल फाइबर इकाई डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूती देगी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रताप ग्रुप के विभिन्न प्रयासों से करीब 30 हजार लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। समूह के कौशल विकास केंद्रों में 2 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और आने वाले समय में करीब 5 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक नीना वर्मा, निलेश भारती, प्रताप ग्रुप के चेयरमैन देवेंद्र सिंह शेखावत, मानकुंवर, डॉ. जितेंद्र सिंह शेखावत, मैनेजिंग डायरेक्टर शक्ति सिंह, मोहन शेखावत सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

नई औद्योगिक इकाइयों के शुभारंभ से पीथमपुर के साथ पूरे प्रदेश में निवेश, आधुनिक तकनीक और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: आगामी त्यौहारों को लेकर क्या बोले खंडवा पुलिस अधीक्षक
August 20, 2026
खंडवा
खंडवा: इस बार सराफा के गणेश जी की भव्यता देखेगा पुरा खंडवा. हुई बैठक
August 20, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास वाहनों को उठाने पर सवाल, ठेकेदार की कार्रवाई से लोग परेशान
August 20, 2026
खंडवा
खंडवा:दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान महाअभियान 72यूनिट रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
August 20, 2026
खंडवा
खंडवा: मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गोगा नवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, खास निर्देश दिये
August 20, 2026
खंडवा
खंडवा: पुरानी रंजिश में युवक पर तलवार से हमला, खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया
August 20, 2026
खंडवा
खंडवा: दादाजी मंदिर से महादेवगढ़ तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, भगवा रंग में रंगा शहर
August 20, 2026
खंडवा
खंडवा: काशी के कलाकारों ने सजाया रामलीला का मंच, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
August 20, 2026
खंडवा
खंडवा : भारतीय किसान संघ का मातृ शक्ति सम्मेलन, जैविक खेती और नशा मुक्ति का दिया संदेश
August 20, 2026
खंडवा
खंडवा : जनसुनवाई में कुत्ते वाले स्टंट पर कलेक्टर नें जताई नाराजगी
August 20, 2026