लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा:दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान महाअभियान 72यूनिट रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश

मध्यप्रदेश के खंडवा में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया।

भाग्योदय भवन, आनंद नगर में ब्रह्माकुमारी शक्ति दीदी के सानिध्य में आयोजित इस अभियान की शुरुआत दादी प्रकाशमणि जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान अतिथियों ने दादी जी के सेवा, प्रेम, करुणा और विश्व बंधुत्व के संदेश को याद किया।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर आरतानी और सेवानिवृत्त सेना अधिकारी अनिल पाटिल अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ब्रह्माकुमारी शक्ति दीदी ने कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि जरूरतमंद को जीवन देने का पुण्य कार्य है। उन्होंने स्वस्थ और सक्षम लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

रक्तदान महाअभियान में संस्था से जुड़े भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 72 यूनिट रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम से लैब टेक्नीशियन मुकेश कुलकर्णी, शुभम मोहे, संदीप यादव और डॉ. अंजली प्रधान ने अभियान में सहयोग दिया।

इस अवसर पर जय महाराणा रक्तदान समूह भारत, खंडवा के अध्यक्ष रक्तमित्र शैलू मंडलोई भी मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

अतिथियों ने कहा कि मानव सेवा ही दादी प्रकाशमणि जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में भाईचारे, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि को विश्व बंधुत्व और मानव सेवा के संकल्प के रूप में मनाते हुए आयोजित यह अभियान जरूरतमंदों की सेवा के साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दे गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
किशन गुप्ता हत्याकांड में VIDEO वायरल, धुंधले चेहरों ने बढ़ाया सस्पेंस…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 40 नए छात्रावास और 6 सांदीपनि विद्यालयों का ऐलान…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : रोशनाइ गांव में ट्रैक्टर हादसेका मौके से लाइव वीडियो आया सामने…
October 5, 2026
खंडवा
7 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला, 5 वारंट तामील..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में डीआईजी सिमाला प्रसाद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का निमंत्रण…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: मजदूरी जा रहे परिवार को बाइक ने मारी टक्कर, कार चालक ने दिखाई मानवता …
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : कार-बाइक की जोरदार टक्कर, पैर कटकर 50 फीट दूर गिरा; 2 गंभीर घायल.।
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा पूनमचंदगुप्ता कॉलेज में साइबरफ्रॉड को लेकर जागरूकता अभियान लायंस क्लब ने छात्रोंको किया जागरूक..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: कच्ची-पक्की शराब बंद कराने गांव की महिलाएं और युवा एकजुट, सकतापुर में उठी आवाज….
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूल के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर शिक्षक और विद्यार्थी हुए एकत्रित. साझा की यादें…
October 5, 2026