खंडवा :: खालवा में दो लोगों ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस जांच में जुटी
खालवा में दो लोगों ने उठाया आत्मघाती कदम, दो परिवारों में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी
खंडवा। जिले के खालवा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की जानकारी सामने आई है। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला मामला मल्हारगढ़ गांव का है, जहां लक्ष्मी नारायण नायडे पिता राधेलाल नायडे (50 वर्ष) निवासी मल्हारगढ़ की मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला खालवा के कुम्हार मोहल्ला क्षेत्र का है, जहां रामलाल पिता सोमा (40 वर्ष) निवासी कुम्हार मोहल्ला, खालवा की भी मौत हो गई।
दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटनाओं के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजन भी फिलहाल अधिक जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं।
पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने और परिजनों के बयान दर्ज किए जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों व्यक्तियों ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Read Next
खंडवा 






खंडवा