खंडवा : दादागिरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गांव में निकाला गया जुलूस
खंडवा। जिले के खालवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगीबेड़ा में आमजन को परेशान कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम उर्फ कल्लू (पिता रामभरोस, उम्र 30 वर्ष) और लोकेश उर्फ गोलू (पिता जयपाल सिंह भिलाला, उम्र 24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी आए दिन गांव में शराब पीकर उत्पात मचाते थे। राह चलते लोगों को डराना-धमकाना, गाली-गलौज करना और क्षेत्र में दादागिरी करना उनकी आदत बन चुकी थी, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था।
लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चौकी आशापुर पुलिस ने कार्रवाई की। यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी हरसूद राजकुमार राठौर एवं चौकी प्रभारी श्री सांवले के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में प्रधान आरक्षक लोकेश हिरवे, आरक्षक राजेश और आरक्षक शांतिलाल मीणा शामिल रहे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। सख्त संदेश देने के लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों का गांव में जुलूस भी निकाला, जिससे क्षेत्र में कानून का भय कायम हो सके।
इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सख्ती की सराहना की है। फिलहाल आरोपियों को तहसील न्यायालय खालवा में पेश किया जा रहा है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

क्राइम 
