लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

Tirupati Laddu Case: ‘दुनियाभर के लोगों की आस्था को पहुंची ठेस’, SC ने जांच के लिए SIT गठित करने का दिया आदेश

तिरुपति लड्डू में पशु चर्बी की कथित मिलावट के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति बीआर गवई के नेतृत्व वाली पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए एक नई स्वतंत्र एसआईटी गठन करने का आदेश दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि प्रसाद में मिलावट के आरोपों से दुनिया भर के भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है।

  1. हम नहीं चाहते कि यह मामला राजनीतिक ड्रामा बन जाए: कोर्ट
  2. SIT में एफएसएसएआई (FSSAI) के एक एक्सपर्ट भी होंगे: कोर्ट
  1. एएनआई,नई दिल्ली। तिरुपति लड्डू (Tirupati Laddu Case) में पशु चर्बी की कथित मिलावट के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति बीआर गवई के नेतृत्व वाली पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए एक नई स्वतंत्र एसआईटी गठन करने का आदेश दिया है।

    कोर्ट ने आदेश देते हुए क्या कहा?

    जस्टिस गवई ने आदेश देते हुए कहा,”हम यह आदेश दे रहे हैं। देवता में आस्था रखने वाले करोड़ों लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए। हम एसआईटी को निर्देश देते हैं। कोर्ट ने सीबीआई के 2 सदस्यों, एपी राज्य पुलिस के 2 सदस्यों और एफएसएसएआई (FSSAI) के एक एक्सपर्ट वाली एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है।

    लोगों को आस्था को पहुंंची ठेस: कोर्ट

    शीर्ष अदालत ने कहा कि प्रसाद में मिलावट के आरोपों से दुनिया भर के भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है। हम नहीं चाहते कि यह मामला राजनीतिक ड्रामा बन जाए। अगर स्वतंत्र संस्था मामले की जांच करेगी तो लोगों का विश्वास पैदा होगा।

    ‘भगवान को राजनीति से दूर रखें’

    पिछली सुनवाई के दौरान जस्टिस गवई ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि भगवान को राजनीति से दूर रखें।अदालत ने यह भी कहा था कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट पूर्णतया स्पष्ट नहीं है क्योंकि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि अस्वीकृत किए गए घी का परीक्षण किया गया था।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
कल्याण से समृद्धि की ओर: VB-G RAM G कानून ग्रामीण अर्थव्यवस्था को देगा नई दिशा
May 16, 2026
देश
लिखकर रखा था 4 विकेट लूंगा…’ प्रफुल हिंगे ने कर दिखाया कमाल, वैभव के लिए बिछाया जाल
April 14, 2026
देश
₹20 हजार सैलरी की मांग पर अड़े कर्मचारी, फैक्ट्रियों में काम ठप
April 14, 2026
देश
समंदर में चीन कितना पावरफुल? होर्मुज को लेकर चीन-अमेरिका आमने-सामने
April 14, 2026
देश
US Vs Iran: रोज डूबेंगे ₹4000 करोड़? होर्मुज पर तनाव से ईरान की अर्थव्यवस्था पर बड़ा खतरा
April 14, 2026
देश
हाईकमान नाराज़, अपने ही हुए बागी… आखिर क्यों सिद्धारमैया को हटाना पड़ा अपना राजनीतिक सचिव?
April 14, 2026
देश
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई घायल, हमले के बाद स्वास्थ्य को लेकर सस्पेंस बरकरार
April 11, 2026
देश
US-Iran Peace Talks: शांति वार्ता से पहले रे डेलियो की चेतावनी, बोले—‘अभी अंतिम लड़ाई बाकी’
April 11, 2026
देश
इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता: जेडी वेंस की टीम और ईरानी डेलिगेशन की मीटिंग का टाइम अपडेट
April 11, 2026
देश
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फैन बने विराट कोहली, मैच के बाद दिया खास गिफ्ट
April 11, 2026