लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

अब तक 10 हजार से अधिक किशोरियां लगवा चुकी हैं एचपीवी के टीके

  खण्डवा 26 मार्च 2026, महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान इन दिनों जारी है। इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी के टीके fलगाये जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि गुरुवार को जिले में कुल 1246 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। जिसमें शहरी क्षेत्र खण्डवा में 173, विकासखण्ड किल्लौद में 41, हरसूद में 126, खालवा में 168, जावर में 152, छैगांवमाखन में 79, पंधाना में 267, पुनासा में 240 किशोरियों को टीके लगाए गए। उन्होंने बताया कि जिलें में अभी तक 10034 किशोरियों को टीके लगाए जा चुके हैं। ये टीके जिला चिकित्सालय खण्डवा, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, संजीवनी क्लिनिक पर लगाए जा रहे है। डॉ. जुगतावत ने सभी पालकों से अपील की है कि अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए उन्हें एचपीवी का टीका जरुर लगवायें।   

(फोटो संलग्न)

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान विवाद, पुलिस और बजरंग दल के बीच बातचीत के बाद मामला शांत
March 27, 2026
क्राइम
खंडवा में 24 घंटे में 16 प्रकरण दर्ज, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, कई मामलों में जांच जारी
March 27, 2026
खंडवा
खंडवा : माता चौक पर डीपी में लगी आग, रहवासी दहशत में — मिलकर बुझाई आग
March 27, 2026
खंडवा
खंडवा : रामनवमी पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस तैनात, कंट्रोल रूम में हुआ फॉल-इन
March 27, 2026
खंडवा
स्कूलों में ही बनेंगे विद्यार्थियों के आधार कार्ड 1 अप्रैल से 15 मई तक स्कूलों में लगेंगे शिविर
March 27, 2026
खंडवा
सिंधी सेवा मंडली के चुनाव संपन्न
March 27, 2026
खंडवा
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बरतने वाले 10 अधिकारियों पर लगा 500-500 रुपए का अर्थदंड
March 27, 2026
खंडवा
स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश हेतु 28 मार्च तक खुला रहेगा पोर्टल
March 27, 2026
खंडवा
पी एम कृषि सिंचाई योजना के तहत पूर्व में निर्मित जल संरचनाओं की मरम्मत कराई जाएगी
March 27, 2026
खंडवा
खेतों में नरवाई जलाने वाले 2 किसानों पर 2500-2500 रू. जुर्माना लगाया
March 27, 2026