खंडवा में दूध डेयरियों की जांच तेज, पनीर-घी समेत 17 सैंपल भोपाल लैब भेजे गए
खंडवा 24 जुलाई 2026, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन मे जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा दूध डेयरी संबंधी प्रतिष्ठानो की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम मे शुक्रवार को सदगुरु डेयरी का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ पनीर तथा घी के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर एस गोले ने बताया कि विभागीय दल द्वारा शब्बीर बाबा दूध डेयरी का निरीक्षण किया तथा खाद्य पदार्थ दूध, दही, पनीर तथा रबड़ी के नमूने लिए। इसके अलावा शिवानी दूध भंडार का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ दूध, छांछ, दही तथा घी के नमूने लिए। साथ ही पार्श्वनाथ दूध भंडार का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ घी, दूध, छाछ और दही के नमूने लिए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न डेयरियो पर कार्यवाही करते हुए दूध एवं मिल्क प्रोडक्ट के कुल 17 नमूने लिए गए। इन नमूनो को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजा गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर विधिसम्मत कार्यवाही की जावेगी।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा