निगम के भंडार गृह में मोहर्रम की 11 तारीख शनिवार को आयोजित हुआ कार्यक्रम।

निगम के भंडार गृह में मौजूद है जलाल शाह वाले बाबा की मजार।
खंडवा। सामाजिक एकता का परिचय देते हुए विगत कई वर्षों से नगर निगम के भंडार ग्रह में मोहर्रम की 11 तारीख को प्रतिवर्ष लंगर / फातिहा का आयोजन होता है। इस वर्ष भी मोहर्रम की 11 तारीख शनिवार को निगम भंडार स्थित जलाल शाह वाले बाबा की मजार पर लंगर/फातिहा का आयोजन किया गया। नमाजे असर सायं 5:30 के बाद भंडार में प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम भंडार प्रभारी नवनीत शुक्ला, सुनील जैन, राधेश्याम उपाध्याय, संजय शुक्ला, प्रशांत पंचोरे, प्रतिमा मेहता, महेश चौहान, नितिन पालीवाल, राजू बोहरा, वसीम खान, रियाज बाबा, सोहेल खान, इंदर मंडलोई, हरि मिश्रा सहित क्षेत्र वासियों ने प्रसादी ग्रहण की।
Read Next

खंडवा 

खंडवा
खंडवा 
