पिछले 24 घंटों में जिले में 14.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई
खण्डवा 23 जून 2026, पिछले चौबीस घंटों में जिले में 14.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में खण्डवा तहसील में 15 मिली मीटर, नया हरसूद तहसील में 6 मिली मीटर, पंधाना तहसील में 32 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 15 मिमी तथा खालवा तहसील में 4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 23 जून तक 1.2 मि.मी. औसत वर्षा हुई थी, जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 28.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खण्डवा तहसील में 15 मिली मीटर, नया हरसूद तहसील में 46 मिली मीटर, पंधाना तहसील में 32 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 41 मिमी तथा खालवा तहसील में 10 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून 2026 से आज दिनांक तक जिले में कुल 144 मि.मी. वर्षा हो चुकी है। होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा सागर जलाशय में वर्तमान जलस्तर 248.30 मी. तथा ओंकारेश्वर जलाशय में वर्तमान जलस्तर 195.02 मी. है।
Read Next




खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा