लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का सफल आयोजन, किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया गया संदेश

खंडवा 20 जून 2026।

किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन खंडवा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा बी़.एम कृषि महाविद्यालय खंडवा में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों, जैव आदानों के निर्माण तथा कृषि में रसायनों के न्यूनतम उपयोग के संबंध में जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय ज्ञानेश्वर पाटिल जी सांसद खंडवा लोकसभा क्षेत्र , श्रीमती कंचन जी तनवे विधायक खंडवा श्री नारायण जी पटेल विधायक मांधाता श्रीमती छाया जी मोरे विधायक पंधाना, महापौर अमृता अमर जी यादव किसान मोर्चा जिला खंडवा के पदाधिकारीगण तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि (DDA) श्री नितेश यादव जी, परियोजना संचालक आत्मा (PD ATMA) श्री आनंद सिंह सोलंकी जी, कृषि वैज्ञानिकगण, आत्मा परियोजना स्टाफ, कृषि विभाग स्टाफ, 325 किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।विशेषज्ञों द्वारा प्राकृतिक खेती के विभिन्न जैव आदानों की तैयारी, प्राकृतिक कृषि उत्पादों के उपयोग एवं कृषि की लागत कम करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रगतिशील कृषक श्री लखन यादव जी एवं श्री शुभम पटेल जी द्वारा प्राकृतिक खेती एवं नर्सरी प्रबंधन पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो ने

अपने संबोधन में किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने तथा टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं आत्मा परियोजना के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित किसानों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : मोहना जा रहा वाहन नदी में गिरा, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
June 20, 2026
खंडवा
खंडवा: नीट परीक्षा को लेकर खंडवा पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा
June 20, 2026
खंडवा
खंडवा जिला अस्पताल के बाहर Prank Video पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई
June 20, 2026
खंडवा
प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को दी बड़ी सौगात, पीएम किसान निधि की 23वीं किस्त खातों में पहुंची: सीएम मोहन यादव
June 20, 2026
खंडवा
खंडवा: खंडवा से सनवाद रेलगाड़ी का समय बदलने के लिए दिया सांसद. ज्ञानेश्वर पाटिल को ज्ञापन
June 20, 2026
खंडवा
खंडवा में स्कूलों की मनमानी एवं स्कूल के समय बदलाव की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन
June 20, 2026
खंडवा
मूंदी में चोरी का नया तरीका! बड़ी गाड़ी से आए चोर ने मिनटों में किया हाथ साफ
June 20, 2026
खंडवा
इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, शाजापुर और रतलाम अब विकास की रफ्तार से एक साथ जुड़ेंगे।- CMडॉ. मोहन यादव
June 20, 2026
खंडवा
खंडवा हिंदू संगठन द्वारा कोतवाली थाना प्रभारी को हटाए जाने की मांग को लेकर क्या बोले एसपी
June 20, 2026
खंडवा
NEET Re-Exam 2026: खंडवा में 2486 छात्र देंगे परीक्षा, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
June 20, 2026