सफलता की कहानी : बिजली गिरने से झुलसे विराट को जिला अस्पताल में मिला नया जीवन

खंडवा 18 जुलाई 2026, पंधाना तहसील के ग्राम बड़ौदा अहीर निवासी 12 वर्षीय विराट पिता ताराचंद आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया था। परिजन उसे अत्यंत गंभीर और नाजुक अवस्था में श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय सह नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा लाए थे l उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ. दीपक पंचोरे एवं उनकी टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया। बच्चे की सांसें और दिल की धड़कनें सामान्य बनाए रखने के लिए उसे दो दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों की लगातार निगरानी और सटीक इलाज से 2 दिन में ही बच्चे की स्थिति में सुधार होने लगा। जीवन रक्षक दवाओं से हालत में सुधार हुआ, और स्थिति नियंत्रित होने के बाद डॉक्टरों ने विराट को वेंटिलेटर से हटाकर आईसीयू में रखा। जीवन रक्षक दवाइयां शुरू कीं तो बच्चे की हालत में तेजी से सुधार हुआ, और पूरी तरह से स्वस्थ होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया l
विराट के पिता ताराचंद ने बताया कि वो और उसकी पत्नी अपने बेटे विराट के साथ खेत में मक्का लगाने के लिए गए थे, इस दौरान अचानक आकाश से बिजली गिरने से बच्चा बेहोश एवं उसे झटके आने लगे। जिला अस्पताल की टीम द्वारा तुरंत और अच्छा इलाज किया जिसकी वजह से आज मेरे बच्चे की जान बची। ताराचंद ने बताया कि उसे जिला अस्पताल में “आयुष्मान भारत योजना” के तहत सभी सुविधाए निशुल्क मिली है l उन्होंने सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल, डॉ दीपक पंचोरे और पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
Read Next



खंडवा 
खंडवा