जल गंगा संवर्धन अभियान” के समापन दिवस पर आज होंगी विशेष ग्राम सभाएँ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर 19 मार्च से प्रारंभ हुए “जल गंगा संवर्धन अभियान” का समापन 30 जून 2026 को होगा। अभियान के दौरान प्रदेश में जल संरक्षण से संबंधित साढ़े तीन लाख से अधिक कार्यों का क्रियान्वयन किया गया है, जिनमें ग्रामीण, नगरीय, वन, सिंचाई, शिक्षा, औद्योगिक तथा अन्य क्षेत्रों में जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन, जल गुणवता परीक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, नदी पुनर्जीवन तथा जन-जागरुकता से संबंधित विविध गतिविधियाँ शामिल हैं। इस अभियान के समापन अवसर पर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाए आयोजित कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संदेश का वाचन किया जाएगा और जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत निष्पादित कार्यों, उपलब्धियों तथा लाभान्वित परिवारों का विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर जन-सहभागिता, श्रमदान एवं नवाचार के माध्यम से उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों, जलदूतों एवं सामुदायिक संगठनों का सम्मान भी किया जाएगा। जल संरक्षण, जल सुरक्षा, भू-जल संवर्धन तथा वर्षा जल संचयन की भावी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी तथा ग्राम स्तर पर आगामी वर्ष के लिये कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को आगामी 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होने वाली “विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) अर्थात “वीबी जीराम जी” योजना के विभिन्न आयामों एवं संभावित लाभों के संबंध में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Read Next





खंडवा
खंडवा
खंडवा