श्री लाड़ समाज का “लाड़ प्रीमियर लीग सीजन-2” सफलतापूर्वक संपन्न… युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, खेल के जरिए दिया सामाजिक एकता का संदेश

खंडवा। श्री लाड़ समाज द्वारा आयोजित “लाड़ प्रीमियर लीग सीजन-2” इस शनिवार और रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस खेल आयोजन में समाज के युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे आयोजन में ऊर्जा और जोश का माहौल देखने को मिला।

इस टूर्नामेंट में कुल लड़कों की 16 टीमें और बालिकाओं की 2 टीमें शामिल हुईं। कड़े मुकाबलों के बाद
लड़कों में KCC टीम विजेता रही,
वहीं बालिकाओं में “चक दे” टीम ने जीत हासिल की।

🎯 आयोजन का उद्देश्य
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज के बच्चों और युवाओं को
📱 मोबाइल और कंप्यूटर की दुनिया से बाहर निकालकर
🏃♂️ फिजिकल एक्टिविटी और खेलों की ओर प्रेरित करना रहा।
साथ ही इस आयोजन ने समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-जोल और सामाजिक एकता को भी मजबूत किया।

👥 आयोजकों की अहम भूमिका
इस सफल आयोजन में प्रमुख रूप से योगदान रहा—
श्री दादाजी फाइनेंस
माय खंडवा (सूरज लाड़)
धूनी गिफ्ट (मोहित लाड़)
इन सभी आयोजकों की मेहनत और समर्पण के कारण टूर्नामेंट पूरी तरह सफल रहा।

Read Next


खंडवा 




