लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

चिकित्सकों की सेवा मानवता के लिए वरदान : बीके शक्ति दीदी

खंडवा – ब्रह्माकुमारीज संस्थान के आनंद नगर स्थित भाग्योदय भवन में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति के साथ हुआ। सेवा केंद्र प्रभारी बीके शक्ति दीदी के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के चिकित्सकों का सम्मान कर उनके समाज के प्रति अमूल्य योगदान को सराहा गया।

मुख्य अतिथि के रूप में आई एम ए के सचिव डॉ रिंकू यादव जी एवं खालवा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन के सेठिया जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक समाज के लिए आशा और विश्वास का केंद्र हैं। वे दिन-रात लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा में लगे रहते हैं और मानव जीवन को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बीके शक्ति दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉक्टर ईश्वर के सहयोगी के रूप में कार्य करते हैं। वे अपने ज्ञान, कौशल और सेवा भावना से लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जब चिकित्सा सेवा में आध्यात्मिक मूल्यों का समावेश होता है, तब सेवा और अधिक प्रभावशाली एवं कल्याणकारी बन जाती है।
इस अवसर पर डॉ शिव शंकर गुर्जर, डॉ संदीप परिहार, डॉ अतुल माने, डॉ अनीता माने, डॉ सोहनी, डॉ सी आर पटेल, डॉ अनिल शुक्ला , डॉ खांसा, डॉ विशाल गंगराड़े, डॉ अर्पित अत्रिवाल सभी चिकित्सकों का ईश्वरीय सौगात एवं ईश्वरीय प्रसाद देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने स्वस्थ समाज एवं विश्व कल्याण के लिए सकारात्मक संकल्प लिया। अंत में सभी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन बीके किरण दीदी द्वारा किया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: जनदर्शन में विधायक कंचन तनवे ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा: ग्राम जसवाड़ी की बेटी मेघा माली ने एयर पिस्टल शूटिंग में जीते 8 पदक।
July 2, 2026
खंडवा
सिंहस्थ-2028 से पहले ओंकारेश्वर पहुंचेगी ट्रेन? पश्चिम रेलवे GM ने दिया बड़ा अपडेट
July 2, 2026
खंडवा
पति की हत्या की खौफनाक साजिश! पत्नी और साथी गिरफ्तार | पंधाना पुलिस का बड़ा खुलासा
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा: ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला! डूब रहे UP के 2 युवकों को SDRF ने बचाया
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा : बारिश के बीच करंट का खतरा! खंडवा के दोंगोलिया गांव में बड़ा हादसा
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा : भीषण हादसे में दो लोग घायल. समाजसेवी संटू दादा नें पहुँचाया हॉस्पिटल
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा : 2 गौवंश की करंट लगने से मौके पर मौत
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा में गुरु पूर्णिमा की तैयारियां शुरू, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा: भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और महिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
July 2, 2026