खंडवा: भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और महिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ मंथन

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में भारतीय किसान संघ की जिला बैठक मंगलवार को अनाज मंडी परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, संगठन विस्तार और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रांत सह संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष रेवाराम जी एवं धर्मचंद जी गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान 30 सितंबर को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि इस अवसर पर जिले से लगभग 1000 महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए ग्राम स्तर तक संपर्क अभियान चलाने और व्यापक तैयारियां करने पर सहमति बनी।
बैठक में वर्ष 2027-28 की संगठनात्मक कार्ययोजना, संगठन विस्तार, ग्राम समितियों के सुदृढ़ीकरण तथा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राधेश्याम जी, जिला मंत्री सुभाष जी, जिला कोषाध्यक्ष उमेश पटेल, तहसील अध्यक्ष संदीप सिंह सोलंकी, दिनेश महाजन, अशोक जी, श्यामलाल जी, श्रीकांत जी सहित भारतीय किसान संघ के जिला एवं तहसील स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read Next
खंडवा
खंडवा 





