खंडवा क्राइम रिपोर्ट: देखें किस थाने में, किस पर और किस कारण दर्ज हुआ अपराध?

1. धनगांव थाना – खेत से 100 फीट केबल वायर चोरी
फरियादी: विजेन्द्र राजपूत (48), निवासी पलासी
आरोपी: अज्ञात
घटना का कारण: खेत में लगी पनडुब्बी मोटर की केबल चोरी।
पूरी घटना: फरियादी ने पुलिस को बताया कि 25 जून की शाम से 26 जून की सुबह के बीच अज्ञात चोर उसके खेत के पास नदी में लगी पनडुब्बी मोटर का लगभग 100 फीट फिनोलेक्स कंपनी का केबल वायर, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है, चोरी कर ले गया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
—
2. कोतवाली थाना – सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने की बात पर मारपीट
फरियादी: प्रदीप तोमर (50), निवासी मयूर विहार कॉलोनी, खंडवा
आरोपी: रोहित अल्सर, निवासी खंडवा
घटना का कारण: सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने की बात कहना।
पूरी घटना: फरियादी ने बताया कि आरोपी की पान दुकान के सामने मोटरसाइकिल दुर्घटना हुई थी। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की बात कही, जिससे आरोपी नाराज हो गया। आरोप है कि रोहित ने गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर फरियादी के सिर और हाथ में चोट पहुंचाई तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
—
3. मोघट रोड थाना – बिना कारण युवक से मारपीट
फरियादी: मयूर सावकारे (24), निवासी छोटी नदी करबला के पास, खंडवा
आरोपी: सुनील ढाक्से, निवासी छोटी चमारवाड़ी
घटना का कारण: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया।
पूरी घटना: आरोपी ने फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट और धमकी के मामले दर्ज हैं।
—
4. मोघट रोड थाना – घर के सामने युवक से मारपीट
फरियादी: फिरोज (40), निवासी रामेश्वर टेकड़ा, खंडवा
आरोपी: फैजल उर्फ जादू, फरहान एवं फिरोज उर्फ डागा, निवासी रामेश्वर टेकड़ा
घटना का कारण: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया।
पूरी घटना: फरियादी ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मुख्य आरोपी सूचीबद्ध गुंडा बताया गया है तथा उसके विरुद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।
—
5. पंधाना थाना – पुराने विवाद में हमला
फरियादी: अजगर अली (24), निवासी खिराला
आरोपी: हासीम पिता सादिक, निवासी खिराला
घटना का कारण: पुराना विवाद।
पूरी घटना: आरोपी ने पुराने झगड़े की बात को लेकर फरियादी के साथ गाली-गलौज की, हाथ-मुक्कों और नाखून से हमला किया, जिससे चेहरे पर चोट आई। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
—
6. जावर थाना – मकान के बंटवारे को लेकर विवाद
फरियादी: जितेन्द्र टाकसे (40), निवासी भावसिंगपुरा
आरोपी: कमल ठाकसे एवं दो अन्य
घटना का कारण: मकान के हिस्से के बंटवारे का विवाद।
पूरी घटना: आरोपियों ने मकान के हिस्से के विवाद को लेकर फरियादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
—
7. मूंदी थाना – खेत देने के विवाद में मारपीट
फरियादी: मोहन टाकिया (70), निवासी बोरानी
आरोपी: मुकेश एवं दुर्गाबाई, निवासी भमोरी
घटना का कारण: जमीन खेत खोट (बटाई) पर देने का विवाद।
पूरी घटना: आरोपियों ने खेत देने की बात को लेकर फरियादी के साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी फरार बताए गए हैं।
—
8. मूंदी थाना – सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
फरियादी: पुलिस की ओर से मामला दर्ज
मृतका: रिद्धिका सोलंकी (1 वर्ष 4 माह), निवासी पीपलकोटा
आरोपी: वाहन क्रमांक MP12ZJ4091 का चालक
घटना का कारण: तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाना।
पूरी घटना: आरोपी वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मासूम बच्ची रिद्धिका को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
—
9. नर्मदानगर थाना – कार की टक्कर से दंपती घायल
फरियादी: लालसिंह सोलंकी (30), निवासी जामधड़
आरोपी: अर्टिगा कार (MH49BW0719) का अज्ञात चालक
घटना का कारण: तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाना।
पूरी घटना: अज्ञात कार चालक ने मोटरसाइकिल को साइड से टक्कर मार दी, जिससे लालसिंह और उनकी पत्नी सुनीता घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
—
10. खालवा थाना – नीम का पेड़ काटने को लेकर विवाद
फरियादी: ललित तंवर (18), निवासी भंडग्या
आरोपी: चैनसिंह, रंजू राठौर, संजय और शिवा राठौर
घटना का कारण: नीम का पेड़ काटने का विवाद।
पूरी घटना: फरियादी ने आरोपियों से पेड़ काटने का कारण पूछा, जिस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लकड़ी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घायल का एक्स-रे कराने की सलाह दी गई है।
—
11. किल्लौद थाना – मुरम फैलाने को लेकर विवाद
फरियादी: अशोक गुर्जर (32), निवासी किल्लौद
आरोपी: ब्रजमोहन अग्रवाल, भव्य अग्रवाल और योगेश अग्रवाल
घटना का कारण: खले में मुरम फैलाने का विवाद।
पूरी घटना: फरियादी अपने खले में मुरम फैला रहा था। आरोपियों ने इसका विरोध किया और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
—
12. किल्लौद थाना – जेसीबी की फोटो खींचने पर विवाद
फरियादी: ब्रजमोहन अग्रवाल (75), निवासी किल्लौद
आरोपी: अशोक गुर्जर, दुर्गेश गुर्जर एवं शिवनारायण गुर्जर
घटना का कारण: विवादित जमीन पर चल रही जेसीबी की फोटो खींचना।
पूरी घटना: फरियादी ने बताया कि विवादित खले में जेसीबी चल रही थी। उन्होंने उसकी फोटो खींची, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read Next
खंडवा 

खंडवा
खंडवा 
खंडवा 
