मशहूर अभिनेता मनोज कुमार की जयंती पर सद्भावना मंच ने दी श्रद्धांजलि

खंडवा।भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता एवं निर्माता निर्देशक मनोज कुमार की जयंती पर सद्भावना मंच द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।अपनी देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्मों के कारण वे पूरे देश में ‘भारत कुमार’ के नाम से प्रसिद्ध हुए।
इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि मनोज कुमार ने उपकार, पूरब और पश्चिम, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान जैसी कालजयी फिल्मों के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उनके अभिनय और निर्देशन ने भारतीय सिनेमा को नई दिशा दी तथा आज भी उनकी फिल्में युवाओं को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देती हैं।सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि मंच के माली कुआँ स्थित कार्यालय में सदस्यों ने कराओके पर उनके लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां भी दी।इस आयोजन में सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन,सुरेंद्र गीते,राधेश्याम शाक्य,गणेश भावसार,अशोक पारवानी,अनिल सोनी,त्रिलोक चौधरी,कमल नागपाल,एन के दवे,मनोज जोशी,सराफ,योगेश गुजराती,अनूप शर्मा,श्वेता हरि सखी,राजेश पोरपंथ,अशोक जैन आदि उपस्थित हुए।
Read Next
खंडवा
खंडवा 
खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा