समितियों के संचालक मंडल के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
खण्डवा 24 जून 2026, मध्य प्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी श्री संजय गुप्ता ने खण्डवा जिले की नर्मदा क्रय विक्रय विपणन सहकारी समिति मर्यादित खण्डवा के संचालक मंडल के सदस्यों, पदाधिकारी एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए सहकारी निरीक्षक, खण्डवा श्रीमती भागवती मोरे को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा खण्डवा की जिला शासकीय लिपिक सहकारी साख समिति मर्यादित खण्डवा के संचालक मंडल के सदस्यों, पदाधिकारी एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए सहकारी निरीक्षक, खण्डवा श्री आर.एम. विश्नोई को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नर्मदा क्रय विक्रय विपणन सहकारी समिति मर्यादित खण्डवा के निर्वाचन हेतु संचालक मण्डल की बैठक 4 जुलाई को होगी। नाम निर्देशन पत्र 13 जुलाई को प्रस्तुत किए जाएंगे तथा इनकी जांच 14 जुलाई को होगी। 15 जुलाई को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी तथा चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। मतदान एवं मतगणना 22 जुलाई को होगी। इसी तरह जिला शासकीय लिपिक सहकारी साख समिति मर्यादित खण्डवा के निर्वाचन हेतु संचालक मण्डल की बैठक 9 जुलाई को होगी। नाम निर्देशन पत्र 17 जुलाई को प्रस्तुत किए जाएंगे तथा इनकी जांच 18 जुलाई को होगी। 19 जुलाई को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी तथा चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। मतदान एवं मतगणना 24 जुलाई को होगी।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
