*लिपिक सहकारी समिति के संचालक मंडल के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी*
खण्डवा 21 जुलाई 2026, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी श्री संजय गुप्ता ने खण्डवा जिले की पूर्व निमाड़ शासकीय लिपिक सहकारी समिति मर्यादित खण्डवा के संचालक मंडल के निर्वाचन के लिए सहकारी निरीक्षक श्री आर.एम. विश्नोई को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दी पूर्व निमाड़ शासकीय लिपिक सहकारी समिति मर्यादित खण्डवा के संचालक मंडल के निर्वाचन के लिए आमसभा की सूचना एवं निर्वाचन कार्यक्रम 25 जुलाई को जारी किया जाएगा। विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान तथा मतगणना 9 अगस्त को होगी। रिक्त स्थानों के नामांकन की तिथि 11 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके अलावा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन 16 अगस्त को होगा। निर्वाचन की सभी कार्यवाही की मोबाइल फोन द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग कराने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

खंडवा