खंडवा: ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी केन्द्र के लिए उपार्जन केन्द्र बनाए गए*
विपणन वर्ष 2026-27 में मूंग उपार्जन के लिए समर्थन मूल्य 8768 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिला उपार्जन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी केन्द्र एवं उपार्जन संस्था निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि खंडवा तहसील में जो उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं, उनमें सेवा सहकारी समिति बड़गांवमाली तथा सहकारी विपणन संघ का उपार्जन सेंट्रल वेयरहाउस आनंद नगर में किया जाएगा। इसी तरह टेमीकलां की सहकारी समिति से सम्बंधित उपार्जन भाटी वेयरहाउस कोरगला में किया जाएगा। हरसूद तहसील में सेवा सहकारी समिति छनेरा के लिए पटेल वेयरहाउस छनेरा में, हरसूद को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी न्यू हरसूद के लिए गुरुनानक वेयरहाउस छनेरा में उपार्जन स्थल बनाया गया है। खालवा तहसील में दिव्य शक्ति वेयरहाउस जोगीबेड़ा तथा पुनासा तहसील के सेवा सहकारी समिति सुलगांव के लिए सीड्स एण्ड ग्रेन्स वेयरहाउस करौली को उपार्जन स्थल बनाया गया है।
Read Next
खंडवा
खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा