खंडवा : रामनवमी पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस तैनात, कंट्रोल रूम में हुआ फॉल-इन
खंडवा में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में फॉल-इन (परेड) आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर से पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर ने सभी अधिकारी एवं जवानों को उनकी जिम्मेदारियों और ड्यूटी के बारे में विस्तार से समझाइश दी।
एडिशनल एसपी ने निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों और जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
शहर में जगह-जगह पुलिस बल, मोबाइल पेट्रोलिंग और सादी वर्दी में जवान तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम से भी पूरे शहर पर नजर रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
कुल मिलाकर रामनवमी को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।
Read Next

क्राइम 
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा