लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

असंगठित श्रमिकों को पेंशन की सुविधा दिलाएगी “पी एम श्रमयोगी मानधन” योजना*

भारत सरकार ने असंगठित श्रमिकों के लिए वृद्धावस्था सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु “प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना” शुरू की है। असंगठित कामगार जैसे कि रिक्शा चालक, फेरीवाले, लेबर, घरेलू कामगार, दर्जी, पान वाले, छोटी दुकानो वाले या इसी तरह के अन्य कामगार जिनकी कि मासिक आय 15,000 रुपये प्रतिमाह या उससे कम है, वे इस योजना के माध्यम से पेंशन सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत हितग्राही मजदूर की आयु 18-40 वर्ष के बीच होना चाहिए। जिला श्रम पदाधिकारी श्री अनिल मलगाया ने बताया कि नई पेंशन योजना, कर्मचारी राज्य बीमा निगम या कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अंतर्गत लाभान्वित मजदूर इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है, जिसमें लाभार्थी को अपनी उम्र के हिसाब से प्रतिमाह निश्चित अंशदान देना होगा एवं उतना ही अंशदान सरकार भी लाभार्थी के खाते मे जमा कराएगी।

इस योजना के तहत लाभार्थी की आयु 60 वर्ष की होने के बाद प्रति माह 3000/- रुपये की न्यूनतम सुनिश्चित पेंशन प्राप्त होगी। पेंशन प्राप्त करने के दौरान यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो लाभार्थी के जीवनसाथी या नामांकित व्यक्ति को लाभार्थी द्वारा प्राप्त पेंशन का 50 प्रतिशत पारिवारिक पेंशन के रूप में प्राप्त करने का अधिकार होगा। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के लिए इच्छुक मजदूर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाकर पंजीयन करा सकते हैं। कॉमन सर्विस सेंटर में उन्हें अपने साथ आधार कार्ड और बचत बैंक खाते की पासबुक ले जाना होगी। इसके अलावा लाभार्थी स्वयं भी https://maandhan.in पोर्टल पर जा कर भी स्वयं भी पंजीयन कर सकते है। श्रमिक का ई-श्रम कार्ड होना अनिवार्य है । यदि ई-श्रम कार्ड नहीं है तो आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक से तुरंत ई-श्रम कार्ड बन जाता है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026