खंडवा: तेंदुआ ढूंढने गए लोगों को मिली लाश…मुंदी रोड पर ओमकार वेयरहाउस के पास लाश मिलने से सनसनी.. पुलिस टीम मौक़े पर

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में मुंदी रोड स्थित ओमकार वेयरहाउस के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला रामेश्वर चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां आज सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि बीती रात इसी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की सुगबुगाहट के चलते ग्रामीणों में डर का माहौल था। ग्रामीणों ने रात में तेंदुए की तलाश भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह जब ग्रामीण दोबारा सक्रिय हुए, तो जिस दिशा में तेंदुए की तलाश की जा रही थी, उसके विपरीत दिशा में ओमकार वेयरहाउस के पास एक युवक का शव पड़ा मिला।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि शरीर के कुछ हिस्सों को किसी जंगली जानवर द्वारा क्षत-विक्षत किया गया है। वहीं, धूप में पड़े रहने के कारण शरीर काला पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि शव कुछ समय से वहीं पड़ा हुआ है।
फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच की जाएगी तथा शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। चौकी प्रभारी रामेश्वर सुभाष नावड़े ने बताया कि मृतक के शरीर को जप्त कर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा इसकी शिनाख्त कर जांच आगे बढ़ाई. जाएगी इसके बाद पता लग पाएगा कि यह व्यक्ति कौन है कहां का है और मौत का कारण क्या है?
इस पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है.
Read Next
खंडवा 







