लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग, खंडहर में मिला नवजात शिशु

मुंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित बंद पड़े खंडहर क्वार्टर में शुक्रवार दोपहर एक नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर देखा तो नवजात वहां पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही बीएमओ डॉ. आनंद ओनकर अस्पताल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। नवजात को तत्काल अस्पताल के लेबर रूम में लाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार शिशु पूरी तरह स्वस्थ है और उसका जन्म करीब 2 से 3 घंटे पहले ही हुआ था। नवजात के गले में हरे रंग के कपड़े की चिंदी बंधी हुई थी।

करीब दो घंटे तक अस्पताल में रखने के बाद एम्बुलेंस से नवजात को जिला अस्पताल खंडवा भिजवाया। जहां उसे भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के अनुसार नवजात बालक पूरी तरह स्वस्थ है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोई प्रसव नहीं हुआ है, इसलिए बच्चे को कौन छोड़कर गया, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026