लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

डेटा से दिव्यता तक’ विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रेरणादायी आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया

खंडवा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, खंडवा द्वारा 10 जुलाई को आनंद नगर के भाग्योदय भवन में नगर के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए “डेटा से दिव्यता तक” विषय पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारी शक्ति दीदी के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, स्वागत नृत्य एवं ईश्वरीय स्मृति के साथ हुआ।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मधुबन से पधारे स्पार्क विंग के नेशनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमार श्रीकांत भाई जी एवं हेडक्वार्टर कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमार संजय भाई जी, विधायक कंचन तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, मूंदी के पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष राठौर तथा सिंधी समाज के अध्यक्ष मीठाराम पंजवानी उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, तिलक एवं बैज लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। ब्रह्माकुमारी शक्ति दीदी ने सभी अतिथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि जब मनुष्य आत्मिक मूल्यों को अपनाकर परमात्मा से जुड़ता है, तभी उसके जीवन में दिव्यता, शांति और सच्चे सुख का अनुभव होता है। उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का कार्यक्रम में पधारने पर आत्मीय अभिनंदन किया।
ब्रह्माकुमार संजय भाई जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से सभी को लाभान्वित किया। संजय भाई जी ने आत्मा, परमात्मा तथा “डेटा से दिव्यता तक” की आध्यात्मिक यात्रा को सहज एवं प्रभावशाली ढंग से समझाते हुए बताया कि ईश्वर से संबंध जोड़कर मनुष्य अपने जीवन को श्रेष्ठ संस्कारों एवं दिव्य गुणों से भर सकता है। वहीं श्रीकांत भाई जी ने सभी उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को राजयोग मेडिटेशन का गहन एवं आनंदमयी अनुभव कराया, जिससे वातावरण शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
विधायक कंचन तनवे द्वारा मधुबन से पधारे श्रीकांत भाई जी एवं संजय भाई जी का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा समाज में आध्यात्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम वर्तमान समय की आवश्यकता हैं तथा समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का गरिमामय एवं प्रभावशाली मंच संचालन ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को ईश्वरीय सौगात एवं प्रभु प्रसाद भेंट किया गया। अंत में सभी के प्रति डॉ अर्पिता ने आभार व्यक्त करते हुए विश्व शांति, आत्मिक उन्नति एवं सुखमय जीवन की मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026